X

रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण क्या है?

रासायनिक अभिक्रिया वह प्रक्रिया जिससे दो या दो से अधिक उत्पाद मिलकर एक या एक से अधिक गुणधर्म वाले नए पदार्थ का निर्माण करते है तो उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते है।

रासायनिक अभिक्रियाओं के उदाहरण

  • अवस्था में परिवर्तन
  • रंग में बदलाव
  • किसी गैस का बनना
  • तापमान में बदलाव

रासायनिक समीकरण

अभिकारकों और उत्पादों को उनके रासायनिक फॉर्मूले के साथ सांकेतिक रूप से प्रदर्शित करना रासायनिक समीकरण कहलाता है।

रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार

रासायनिक अभिक्रिया आणविक स्तर पर होती हैं, जब आपके द्वारा शुरू की जाने वाली चीजों (परमाणुओं) के परमाणु और अणु कुछ नए (उत्पादों) में बदल जाते हैं। सभी रासायनिक प्रतिक्रियाओं को आम तौर पर छह अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है:

  • संयोजन अभिक्रिया (Combination Reaction)
  • ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (Exothermic Reaction)
  • वियोजन अभिक्रिया (Decomposition Reaction)
  • विस्थापन अभिक्रिया(Displacement Reaction)
  • द्वि-विस्थापन अभिक्रिया (Double Displacement Reaction)
  • अम्ल-क्षार अभिक्रिया (acid–base reaction)
  • रेडाॅक्स अभिक्रिया
  • उष्माशोषी अभिक्रिया (Endothermic Reaction)

इन प्रतिक्रियाओं में से प्रत्येक में अद्वितीय विशेषताएं हैं। कुछ मानदंडों के आधार पर, आपको यह निर्धारित करने में सक्षम होना चाहिए कि कौन सी प्रतिक्रिया हो रही है।

और भी जाने:- जैन धर्म के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

1. संयोजन अभिक्रिया (Combination Reaction)

जिस अभिक्रिया में दो या दो से अधिक अभिकारक किसी एक उत्पाद का निर्माण करते हैं उसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं।

उदाहरण: जब कली चूना और जल आपस में अभिक्रिया करते हैं तो बुझे चूने का निर्माण होता है। इसे निम्नलिखित समीकरण द्वारा दिखाया जा सकता है।

CaO(s) + H2O(l) → Ca(OH)2 (aq)

2. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया (Exothermic Reaction)

जिस अभिक्रिया में उत्पाद के साथ साथ ऊष्मा निकलती है उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।

उदाहरण: जब प्राकृतिक गैस का हवा में दहन होता है तो कार्बन डाइऑक्साइड और जलवाष्प उत्पन्न होते हैं। इस अभिक्रिया में अत्यधिक ऊष्मा निकलती है।

CH4 (g) + 2O2 (g) → CO2 (g) + 2H2O (g)

3. वियोजन अभिक्रिया (Decomposition Reaction)

जब कोई पदार्थ किसी अभिक्रिया के बाद दो या अधिक उत्पाद प्रदान करता है तो उस अभिक्रिया को वियोजन अभिक्रिया कहते हैं।

उदाहरण: जब फेरस सल्फेट को एक टेस्ट ट्यूब में गर्म किया जाता है तो फेरस सल्फेट वियोजित हो जाता है और फेरिक ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और सल्फर ट्राइऑक्साइड का निर्माण होता है।

2FeSO4 (s) → Fe2O3 (s)+ SO2 (g)+ SO3 (g)

4. विस्थापन अभिक्रिया(Displacement Reaction)

जब किसी कम प्रतिक्रियाशील धातु का साल्ट किसी अधिक प्रतिक्रियाशील धातु से अभिक्रिया करता है तो अधिक प्रतिक्रियाशील धातु उस लवण में से कम प्रतिक्रियाशील धातु को विस्थापित कर देता है। इस अभिक्रिया को विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।

उदाहरण: जब कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे की कील रखी जाती है तो कॉपर सल्फेट का नीला रंग बदल कर हल्का हरा हो जाता है। ऐसा फेरस सल्फेट के निर्माण के कारण होता है। लोहे की कील पर भूरी परत के रूप में कॉपर प्राप्त होता है।

CuSO4 (aq) + Fe (s) → FeSO4 (aq) + Cu (s)

5. द्वि-विस्थापन अभिक्रिया (Double Displacement Reaction)

जब दो धातु के अलगल अलग साल्ट आपस में प्रतिक्रिया करते हैं और एक धातु दूसरी धातु को विस्थापित करके नये साल्ट का निर्माण करता है तो इस प्रतिक्रिया को द्वि-विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं। यह अभिक्रिया अभिकारकों के बीच आयनों की अदला बदली के कारण होता है।

उदाहरण: जब सोडियम सल्फेट के विलयन को बेरियम क्लोराइड के विलयन के साथ मिलाया जाता है तो बेरियम सल्फेट का सफेद अवक्षेप बनता है। इस प्रतिक्रिया में सोडियम क्लोराइड जल के विलयन के रूप में बनता है।

Na2SO4 (aq) + BaCl2 (aq) → BaSO4 (s) + 2NaCl (aq)

6. अम्ल-क्षार अभिक्रिया (Acid–base reaction)

किसी अम्ल और किसी क्षार को आपस में मिलाने पर होने वाली रासायनिक अभिक्रिया को अम्ल-क्षार अभिक्रिया (acid–base reaction) कहते हैं।

उदाहरण: सोडियम बाईकार्बोनेट और एसिटिक अम्ल के बीच होने वाली अभिक्रिया अम्ल-क्षार अभिक्रिया का एक उदाहरण है। इसमें सोडियम एसिटेट बनता है।

CH3COOH + NaHCO3 → CH3COONa + H2O + CO2

7. रेडाॅक्स अभिक्रिया

वह अभिक्रिया जिसमें एक क्रियाकारक का ऑक्सीकरण होता है, एवं दूसरे क्रियाकारक का अपचयन होता है । रेडाॅक्स अभिक्रिया कहलाती है।

उदाहरण: cuso4+zn → znso4+cu

8. उष्माशोषी अभिक्रिया (Endothermic Reaction)

जिन अभिक्रियाओं में ऊष्मा का अवशोषण होता है उन्हें उष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैंl

उदाहरण: जब कैल्शियम कार्बोनेट को गर्म किया जाता है, तो यह कैल्शियम ऑक्साइड तथा कार्बन डाइऑक्साइड में विघटित हो जाता है।

CaCO3(S) → CaO(S)+ CO2

इस पोस्ट में आपको रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण,  रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण क्या है रासायनिक  अभिक्रिया के प्रकार अभिक्रिया क्या है रासायनिक समीकरण क्या है महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। अगर पसंद है तो शेयर जरुर करे और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें। और नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।

Categories: Vigyan(Science)
Related Post