X

रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण प्रश्न उतर

यहां हम रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण के बारे में बता रहे है जिसे कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 1 के लिए पढ़ाया जाता है। जो छात्र रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण के बारे में खोज रहे है वे यहा से रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण के बारे में प्रश्न उतर पढ़ सकते है जो कक्षा 10th विज्ञान अध्याय 1 से सम्बन्धित है तो छात्र इन्हें ध्यान से पढ़े अगर आपको ये प्रश्न उतर फायदेमंद लगे तो आगे जरुर शेयर करे।

1. रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते है?
उतर वह प्रक्रिया जिससे दो या दो से अधिक उत्पाद मिलकर एक या एक से अधिक गुणधर्म वाले नए पदार्थ का निर्माण करते है तो उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते है।
2. रासायनिक समीकरण किसे कहते है?
उतर अभिकारकों और उत्पादों को उनके रासायनिक फॉर्मूले के साथ सांकेतिक रूप से प्रदर्शित करना रासायनिक समीकरण कहलाता है।
3. अपघटन अभिक्रिया किसे कहते है?
उतर अपघटन या डीकम्पोजीशन उस प्रक्रिया को कहा जाता है, जिसमे एकल यौगिक पदार्थ रासायनिक अभिक्रिया के कारण परिस्थितिवश दो या दो से अधिक यौगिक पदार्थो में विभक्त हो जाता है, उसे अपघटन कहा जाता है।
4. अपघटन अभिक्रिया के कितने प्रकार है?
उतर अपघटन अभिक्रिया को तीन भागो में विभक्त किया गया है।
1) तापीय अपघटन 2) विद्युत् अपघटन 3) प्रकाश अपघटन
5. विद्युत अपघटन किसे कहते है?
उतर जब किसी विद्युत अपघट्य के विलायक में विद्युत धारा प्रवाहित करते है तो इलेक्ट्रोड पर पदार्थ इक्कठे हो जाते है इसे विधुत अपघटन कहते हैं।
6. इलेक्ट्रोलाइटिक अपघटन किसे कहते है?
उतर बिजली के उपयोग से किसी भी अणु के अपघटन की प्रक्रिया को इलेक्ट्रोलाइटिक अपघटन कहा जाता है।
7. उष्माशोषी अभिक्रिया किसे कहते है
उतर जिन अभिक्रियाओं में ऊष्मा का अवशोषण होता है उन्हें उष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं l
8. जल विद्युत अपघटन किसे कहते है?
उतर जब जल से होकर विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है तो जल के अणुओं का विघटन हो जाता है और हाइड्रोजन एवं आक्सीजन प्राप्त होतीं हैं। इसे ही जल का विद्युत अपघटन कहते हैं।
9. संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं।
उतर जिस अभिक्रिया में दो या दो से अधिक अभिकारक किसी एक उत्पाद का निर्माण करते हैं उसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं।
10. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया किसे कहते हैं।
उतर जिस अभिक्रिया में उत्पाद के साथ साथ ऊष्मा निकलती है उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।
11. वियोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं।
उतर जब कोई पदार्थ किसी अभिक्रिया के बाद दो या अधिक उत्पाद प्रदान करता है तो उस अभिक्रिया को वियोजन अभिक्रिया कहते हैं।
12. विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं।
उतर जब किसी कम प्रतिक्रियाशील धातु का साल्ट किसी अधिक प्रतिक्रियाशील धातु से अभिक्रिया करता है तो अधिक प्रतिक्रियाशील धातु उस लवण में से कम प्रतिक्रियाशील धातु को विस्थापित कर देता है। इस अभिक्रिया को विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।
13. द्वि-विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं।
उतर जब दो धातु के अलगल अलग साल्ट आपस में प्रतिक्रिया करते हैं और एक धातु दूसरी धातु को विस्थापित करके नये साल्ट का निर्माण करता है तो इस प्रतिक्रिया को द्वि-विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं। यह अभिक्रिया अभिकारकों के बीच आयनों की अदला बदली के कारण होता है।
14. अम्ल-क्षार अभिक्रिया (Acid–base reaction) किसे कहते हैं।
उतर किसी अम्ल और किसी क्षार को आपस में मिलाने पर होने वाली रासायनिक अभिक्रिया को अम्ल-क्षार अभिक्रिया (acid–base reaction) कहते हैं।
15. रेडाॅक्स अभिक्रिया किसे कहते हैं।
उतर वह अभिक्रिया जिसमें एक क्रियाकारक का ऑक्सीकरण होता है, एवं दूसरे क्रियाकारक का अपचयन होता है । रेडाॅक्स अभिक्रिया कहलाती है।
16. एक्ज़ोथिर्मिक अभिक्रिया एक एंडोथर्मिक प्रतिक्रिया से कैसे अलग है?
उत्तर एक एक्सोथर्मिक अभिक्रिया एक प्रतिक्रिया है जिसमें ऊर्जा का निष्कासन होता है जो प्रकाश या गर्मी के रूप में हो सकता है। जबकि एक एंडोथर्मिक प्रतिक्रिया वह है जिसमें सिस्टम गर्मी ऊर्जा के रूप में ज्यादातर परिवेश से गर्मी को अवशोषित करता है।
17. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है?
उत्तर जब अभिकारकों के परमाणुओं की संख्या उत्पादों के परमाणुओं की संख्या के बराबर होती है, तो प्रतिक्रिया को संतुलित रासायनिक समीकरण कहा जाता है।
18. रासायनिक समीकरण संतुलित क्यों होने चाहिए?
उत्तर अभिकारकों में मौजूद तत्वों का कुल द्रव्यमान उत्पादों में मौजूद तत्वों के कुल द्रव्यमान के बराबर होना चाहिए। इसीलिए रासायनिक समीकरणों को हमेशा संतुलित रखना चाहिए।
19. श्वसन को एक एक्ज़ोथिर्मिक प्रतिक्रिया क्यों माना जाता है?
उत्तर श्वसन के दौरान ग्लूकोज कार्बन डाइऑक्साइड में टूट जाता है और ऊर्जा निकलती है। इसीलिए इसे एक बाहरी प्रतिक्रिया के रूप में माना जाता है।
20. यौगिक किसे कहते हैं?
उत्तर दो या दो से अधिक परमाणुओं के मेल से बने पदार्थ को यौगिक कहते हैं, एव ये हमेशा निश्चित अनुपात में होते है।
21. ऊष्मा के आधार पर रासायनिक अभिक्रिया कितने प्रकार की होती है?
उत्तर ऊष्मा के आधार पर रासायनिक अभिक्रिया दो प्रकार की होती है
1. उष्माशोषी अभिक्रिया
2. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
22. रासायनिक समीकरण को क्यों संतुलित किया जाता है?
उत्तर द्रव्यमान सरक्षण के  नियम को संतुष्ट करने के लिए रासायनिक समीकरण को संतुलित किया जाता है
23. तापीय वियोजन क्या है?
उत्तर ऐसी अभिक्रिया जिसमे गर्म करने पर कोई पदार्थ दो या दो  दो से अधिक पदार्थो में विघटित हो जाता है उसे  तापीय वियोजन कहते है
24. रासायनिक समीकरण में कितने भाग होते है?
उत्तर रासायनिक समीकरण के दो भाग होते है
1. अभिकारक
2. उत्पाद
25. अभिकारक किसे कहते है?
उत्तर रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ को अभिकारक किसे कहते है
26. उत्पाद किसे कहते है?
उत्तर अभिक्रिया से उत्पन्न पदार्थ उत्पाद कहलाते है
27. CaO (s) का सामान्य नाम बताए?
उत्तर चुना पत्थर
28. उस अभिक्रिया का नाम जिनमे अभिकारको के बीच आयनों का आदान प्रदान होता है?
उत्तर द्वि-विस्थापन अभिक्रिया

यहा इस लेख में हमने रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण प्रश्न उतर के बारे में बताया गया है। मुझे उम्मीद है कि ये आपको पसंद आएगी। अगर आपको ये “रासायनिक अभिक्रिया और समीकरण प्रश्न उतर” पसंद है तो हमारे शेयर जरुर करे और हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें। और नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।

Categories: Vigyan(Science)
Related Post