You are here
Home > General Knowledge > भारत के पर्वत, पठार, मैदान, मिट्टी, जलवायु एवं नदियों की जानकारी

भारत के पर्वत, पठार, मैदान, मिट्टी, जलवायु एवं नदियों की जानकारी

  1. हिमालय की लंबाई लगभग 2500 किलोमीटर है |
  2. हिमालय का निर्माण प्राचीन टेथिस सागर  के  निक्षेपो से हुआ है|
  3. हिमालय एक नवीन वलित पर्वत है जिसकी सबसे उत्तरी एवं सबसे ऊंची श्रेणी हिमाद्रि है|
  4. भारत के प्रमुख दर्रे एवं सर्वोच्च शिखर (कंचनजंगा)  हिमाद्रि श्रेणी में अवस्थित है|
  5. विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (ऊंचाई 8850 मी.)  हिमाद्रि में स्थित है|
  6. माउंट एवरेस्ट को नेपाल में सागरमाथा तथा तिब्बत में चोमोलुंग्मा कहा जाता है|
  7. हिमालय का पाद प्रदेश शिवालिक है|
  8. भारत का सबसे प्राचीन पर्वत अरावली एक अपशिष्ट पर्वत है जिस की सबसे ऊंची चोटी माउंट आबू पर स्थित गुरु शिखर है|
  9. अरावली की पहाड़ियां राजस्थान राज्य में स्थित है|
  10. अरावली के पूर्व से बनास नदी तथा पश्चिम से लूनी नदी निकलती है|
  11. लूनी नदी कच्छ के रण में गिरती है|
  12. पश्चिम घाट एक भ्रंश (पठारों )कगार है |
  13. थाल घाट, भोर घाट, पालघाट पश्चिमी घाट पर्वत (अन्य नाम – सहाद्रि) में स्थित हैं|
  14. थाल घाट नासिक- मुंबई, भोर घाट मुंबई -पुना तथा पालघाट कोयंबटूर- कचीन को जोड़ता है |
  15. भारत का पूर्वी समुंद्री तट( तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट) कोरोमंडल तट कहलाता है|
  16. पश्चिमी तट में गुजरात से गोवा तक का तटीय क्षेत्र कोंकण तट तथा मालाबार तट कहलाता है|
  17. कोडाईकनाल  पालनी पहाड़ी पर स्थित है|
  18. नीलगिरि की पहाड़ियां (तमिलनाडु )पश्चिमी एवं पूर्वी घाट के मिलन स्थल पर स्थित है|
  19. नीलगिरी की सबसे ऊंची चोटी दोदाबेटा है|
  20. दक्षिण भारत की ऊंची चोटी अन्नाईमुदी है |
  21. अन्नाईमुदी अन्नामलाई की पहाड़ी पर स्थित है|
  22. भारत में सबसे बड़ा पठार दक्कन का पठार है|
  23. माहिम तट तथा दक्कन पठार महाराष्ट्र में है|
  24. छोटा नागपुर का पठार भारत का रूर कहलाता है |
  25. मालवा पठार (मध्यप्रदेश )अरावली तथा दक्षिण में विंध्य श्रृंखलाओं के मध्य स्थित है|
  26. महेंद्र गिरी पूर्वी घाट पर्वत में स्थित है|
  27. नर्मदा एवं ताप्ती के मध्य सतपुड़ा एक ब्लॉक पर्वत है जिसका सर्वोच्च शिखर धूपगढ़ी है|
  28. गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ी मेघालय में है|
  29. धुआँधार जलप्रपात (जबलपुर ,मध्य -प्रदेश )सतपुड़ा पर्वत क्षेत्र में नर्मदा नदी पर स्थित है|
  30. भारत में सबसे बड़ा नदी मुख हुगली नदी का है|
  31. भारत के विशाल मैदान का निर्माण नदियों द्वारा बहाकर लाई गई निक्षेपो  से हुआ है |
  32. पवन द्वारा निर्मित मैदान पेडीप्लेन कहलाता है|
  33. भारत की सबसे लंबी नदी गंगा की उत्पत्ति उत्तराखंड स्थिति गंगोत्री हिमनद से होती है|
  34. वास्तव में देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा नदियों की  संयुक्त धारा ‘गंगा’ कहलाती है|
  35. यमुना ,गंगा की सबसे लंबी सहायक नदी है|
  36. भारत के सबसे दक्षिण में स्थित नदी  वैगई है|
  37. बांग्लादेश में गंगा नदी को पदमा कहा जाता है|
  38. गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त धारा मेघना कहलाती है जिसकी सहायक नदी बराक है |
  39. ब्रह्मपुत्र नदी पर असम में विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजूली स्थित है|
  40. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन (पश्चिम बंगाल) का निर्माण गंगा- ब्रह्मपुत्र नदी करती है|
  41. ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में सांग्पों, अरुणाचल में दिहांग तथा असम में ब्रह्मपुत्र कहा जाता है|
  42. बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र को जमुना कहा जाता है|
  43. ‘ दक्षिण भारत की गंगा’ कावेरी नदी कहलाती है|
  44. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी गोदावरी तथा दूसरी सबसे लंबी नदी कृष्णा है|
  45. गोदावरी को ‘वृद्ध गंगा’ या ‘दक्षिण गंगा’ कहा जाता है जिसका उद्‌गम स्थान नासिक (महाराष्ट्र) के निकट त्रयम्बक गांव की पहाड़ी है|
  46. नदी द्वारा लाए गए अवसाद का जमाव जब मुहाने पर होता है तो डेल्टा का निर्माण होता है|
  47. डेल्टा की आकृति त्रिभुजाकार होती है|
  48. जो नदी डेल्टा नहीं बनाती है उस के मुहाने को एस्चुअरी (ज्वार-नदमुख) कहते हैं|
  49. नर्मदा और ताप्ती नदियाँ पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ है, जो डेल्टा नहीं बनाती है|
  50. नर्मदा नदी का उद्गम स्थल अमरकंटक है|
  51. नर्मदा नदी अधिकांशतः मध्य प्रदेश में है|
  52. नदी के द्वारा की जाने  काट – छांट की क्रिया अपरदन तथा उसे जमा करने की क्रिया निक्षेपण कहलाता है|
  53. नर्मदा नदी कोगुजरात की जीवन रेखा कहते है|
  54. सर्वाधिक सीधी बहने वाली नदी नर्मदा है|
  55. भारत में सबसे लंबी सहायक नदी यमुना है|
  56. भारत में सबसे बड़ा नदी बेसिन गंगा का है|
  57. असम का शोक’ ब्रह्मपुत्र नदी कहलाताहै|
  58. बिहार का शोक’ कोसी नदी कहलाता है|
  59. बंगाल का शोक’ दामोदर नदी कहलाता है| 
  60. भारत की सबसे लंबी नहर इंदिरा गांधी नहर या राजस्थान नहर सतलज तथा व्यास नदी से जल प्राप्त करती तथा हरिके बैराज से निकलती है|
  61. भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील गोविंद बल्लभ पंत सागर है  जो उत्तर प्रदेश में  रिहंद नदी पर बनाए गए बांध से बना है|
  62. मिट्टी का अध्ययन पेडोलॉजी कहलाता है|
  63. झीलों का अध्ययन लिम्नोनोलॉजी कहलाता है|
  64. चट्टानों का अध्ययन पेट्रोलोजी कहलाता है|
  65. सर्वाधिक उपजाऊ एवं सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली मिट्टी जलोढ़( दोमट मिट्टी )है |
  66. पुरानी जलोढ़ मिट्टी को बांगर कहा जाता है |
  67. नवीन जलोढ़ मिट्टी को खादर कहा जाता है|
  68. कपास की खेती के लिए काली मिट्टी उत्तम होती है जिसे रेगूर मिट्टी भी कहा जाता है |
  69. काली मिट्टी का विस्तार महाराष्ट्र में अधिक है |
  70. लौह-ऑक्साइड की अधिकता के कारण लाल मिट्टी का रंग  प्राय: लाल होता है|
  71. चाय की खेती के लिए लैटेराइट मिट्टी उत्तम होती है जिसमें आयरन एवं सिलिका होती है |
  72. भारत की जलवायु उष्णकटिबंधीय मानसूनी है|
  73. भारत में मानसून का आगमन जून के प्रथम सप्ताह में (1 जून से 5 जून) केरल में होता है  
  74. भारत में अधिकांश वर्षा दक्षिण- पश्चिम मानसून से होती है जिसका प्रथम आगमन केरल में जून के प्रथम सप्ताह में होता है|
  75. जाड़े दिनों में( जनवरी-फरवरी महीने में )तमिलनाडु के तटों पर वर्षा लौटती हुई मानसून या उत्तरी- पूर्वी मानसून के कारण होती है |
  76. रबी की फसल अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती है तथा मार्च-अप्रैल में काट ली जाती है |
  77. खरीफ की फसल जून-जुलाई बोई जाती है तथा नवंबर- दिसंबर काट ली जाती है|  
  78. गेहूं, ज़ौ, चना, मटर ,सरसों, आलू, राई इत्यादि रबी फसलें  है जबकी धान, गन्ना ,तिलहन, ज़्वार, बाजरा, मक्का, अरहर आदि खरीफ फसलें है|
  79. लक्ष्मी द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है|
  80. लक्ष्मी द्वीपसमूह  प्रवाल( कोरल) निर्मित है|
  81. बेल्लोर के निकट श्री हरिकोटा प्रवाल द्वीप है|
  82. लक्ष्मी द्वीप की राजधानी  कावारती  है |
  83. लक्षद्वीप में कुल द्वीपों की संख्या 36 है
  84. 8डिग्री चैनल मिनीकॉय और मालदीव को अलग करती है जबकि 9 डिग्री चैनल लक्षद्वीप  एवं मिनीकॉय को अलग करती है|
  85. लक्षद्वीप के लोग मलयालम भाषा बोलते हैं|
  86. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है जो ज्वालामुखी निर्मित है|
  87. अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है|
  88.  अंडमान निकोबार की सबसे ऊंची चोटी  सैडल पीक (उत्तरीअंडमान पर स्थित) है|
  89. 10 डिग्री चैनल अंडमान और निकोबार से जबकि ग्रैंड चैनल सुमात्रा द्वीप (इंडोनेशिया) को ग्रेट निकोबार द्वीप समूह से अलग करता है|
  90. डंकन दर्रा दक्षिण एवं लघु अंडमान के बीच है|
  91. औंग द्वीप की मूल निवासी है|
  92.  भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरन मध्य अंडमान के पूर्वी भाग में स्थित है |
  93. ज्वालामुखी द्वीप नारकोंडम उत्तरी अंडमान में है|
  94. आदम ब्रिज तमिलनाडु श्रीलंका के बीच है|
  95. न्यू मूर द्वीप बंगाल की खाड़ी में बांग्लादेश और भारत की सीमा पर स्थित है|
  96. अंडमान निकोबार द्वीप समूह स्वतंत्रता पूर्व काला पानी के नाम से जाना जाता था|
  97. पंबन द्वीप मन्नार की खाड़ी मैं भारत -श्रीलंका के बीच स्थित है जो आदम ब्रिज का भाग है|
  98. सर क्रीक कच्छ के रण में स्थित है|
  99. ट्रांस हिमालय, महान हिमालय  के उत्तर में तिब्बत में   स्थित है|
  100. काराकोरम, लद्दाख ,कैलाश तथा जास्कर पर्वत श्रेणियां ट्रांस हिमालय में पाई जाती है|
  101. शिमला लघु हिमालय के धौलाधार श्रेणी पर स्थित है|
  102. मध्य हिमालय में  पीर पंजाल एवं बनिहार दो प्रमुख दर्रे है|
  103. मध्य या लघु हिमालय महान हिमालय की दक्षिण में स्थित है|
  104. भारत में हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा है जो सिक्किम में स्थित है |
  105. अन्नपूर्णा पर्वत शिखर नेपाल में अवस्थित है |
  106. पंजशीर घाटीअफगानिस्तान में स्थित है |
  107. गिरनार की पहाड़ियां गुजरात में अवस्थित है |
  108. मैकाल  पठार छत्तीसगढ़ में है जिसका सर्वोच्च शिखर अमरकंटक है |
  109. प्रायद्वीपीय पठार गोंडवाना लैंड का भाग है जिसकी आकृति त्रिभुजाकार है |
  110. सतपुड़ा की पहाड़ियां मध्यप्रदेश राज्य में है  |
  111. विंध्याचल और सतपुड़ा पर्वत श्रेणियां प्रायद्वीपीय पठार को दो भागों में बांटती है |
  112. छोटा नागपुर पठार को भारत का रूर कहा जाता है जिसकी सबसे ऊंची पर्वत चोटी पारसनाथ है |
  113. दामोदर नदी छोटा नागपुर पठार से निकलती है |
  114. दामोदर नदी को जैविक मरुस्थल कहा जाता है |
  115. अंडमान निकोबार का सबसे बड़ा द्वीप मध्य अंडमान है |
  116. हिमालय की सबसे पूर्वी चोटी नमचा बरवा अरुणाचल -तिब्बत सीमा पर स्थित है |
  117. हिमालय की कैलाश पर्वत माला  चीन में स्थित है |
  118. नंदा देवी चोटी कुमायूं हिमालय  का भाग है |
  119. नंदा देवी शिखर उत्तराखंड में स्थित है |
  120. मध्यप्रदेश में पचमढ़ी पर्यटक स्थल सतपुड़ा पहाड़ी पर स्थित है |
  121. नंदी हिल्स मैसूर शहर के पास स्थित है |
  122. महादेव पहाड़ी मध्य प्रदेश में स्थित है |
  123. सारामती पर्वत नागालैंड  में  स्थित  है |
  124. पचमढ़ी कोसतपुड़ा की रानीकहा जाता है |
  125. महेंद्रगिरि चोटी पूर्वी घाट में स्थित है |
  126. भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में शीतकालीन वर्षा का  कारण पश्चिमी विक्षोभ है |
  127. नंदी हिल्स मैसूर शहर के पास स्थित है |
  128. जोग या गरसोप्पा जलप्रपात का नया नाम महात्मा गांधी जलप्रपात है|
  129. भारत में कावेरी, गंगा ,महानदी डेल्टा बनाने वाली नदियां  है|
  130. सबसे बड़ा ग्लेशियर सियाचिन भारत के जम्मू- कश्मीर राज्य में स्थित है|
  131. सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र के ऊपर भारत और पाकिस्तान के मध्य झगड़ा है|
  132. वर्तमान में भारत के सियाचिन को सफेद पानी के नाम से जाना जाता है|
  133. शिवसमुद्रम प्रपात कर्नाटक के मंडया जिले मे कावेरी नदी पर स्थित है|
  134. यमुना नदी को खुला नाला कहा जाता है|
  135. गंडक नदी को नेपाल में सालिग्राम एवं नारायणी कहा जाता है|
  136. दूध गंगा नदी जम्मू -कश्मीर में अवस्थित है|
  137. धारवाड़ का पठार कर्नाटक राज्य में है|
  138. दक्कन का पठार बेसाल्ट चट्टानों से बना है|
  139. दक्कन पठार का पूर्वी भाग  विदर्भ कहलाता है|
  140. भारत के तमिलनाडु राज्य में जाड़े के मौसम में वर्षा होती है|

Leave a Reply

Top