You are here
Home > Current Affairs > Hindi Current Affairs July

Hindi Current Affairs July

Hindi Current Affairs Quiz: July 2017

1. भारत अन्तर्राष्ट्रीय केंद्र(IIC)के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारतीयअन्तर्राष्ट्रीय केंद्र(IIC)के अध्यक्ष के रूप में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा को नियुक्त किया गया है|भारतीयअन्तर्राष्ट्रीय केंद्र देश के प्रमुख सांस्कृतिक संस्थानों में से एक है| यह शहर के विभिन्न सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रस्तावों के लिए बैठक  के रूप में कार्य करता है| इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है|

2. हाल ही में रोमानिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

रोमानिया के प्रधानमंत्री के रूप में मिहाई तुदोसे को नियुक्त किया गया है| इससे पहले पीएसडी (सामाजिक डेमोक्रेट पार्टी) ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘सोरिन ग्रेंडेनु’ के खिलाफ सुधारों को लागू करने में देरी के कारण अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था| जिसके कारण उन्हें प्रधानमंत्री पद से हटाया गया है|

3. नैनो-विज्ञान क्या है?

नैनो-विज्ञान भौतिकी, रसायन-विज्ञान तथा जीव-विज्ञान सहित विज्ञान की विभिन्न शाखाओं का समन्वित रूप है, जिसके अंतगर्त नैनो कण, नैनो गुच्छ आदि के भेद खोलने के प्रयास किये जाते है| नैनो-विज्ञान में परमाणुओं एवं अणुओं के अत्यंत सूक्ष्म स्तर पर कार्य किया जाता है| वर्तमान में भारत के अनेक संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में नैनो-प्रौधोगिकी के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है|

4. GSAT-17-17 क्या है?

GSAT-17 कम्युनिकेशन सैटेलाइट है| हाल ही में जीसैट-17 का सफल परिक्षण किया गया है| यह भारत का 17वां सेटेलाइट है, जो संचार सेवाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए अंतरिक्ष में कार्य कर रहा है| इसमें मौसम डेटा रिले और उपग्रह आधारित खोज एवं बचाव सेवाओं के लिए उपकरण लगाये गये है| इस सैटेलाइट का वजन 3,477 किलोग्राम है|

5. “Advance and Descent: My Life in Public Service किसकी आत्मकथा है?

Advance and Descent: My Life in Public Service” आरबीआई के पूर्व गवर्नर वाई.वी.रेड्डी की आत्मकथा है| इस पुस्तक में रेड्डी ने केंद्र सरकार के साथ उनके कई खट्टे मीठे अनुभवों का वर्णन किया गया है| वर्तमान में रेड्डी 14वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप कार्यरत है|

6. हाल ही में भारत-म्यांमार की संयुक्त व्यापार समिति की बैठक कहाँ पर आयोजित की गई है?

भारत-म्यांमार की संयुक्त व्यापार समिति की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई है| भारत-म्यांमार की संयुक्त व्यापार समिति की यह छठी बैठक है| यह बैठक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी में वृद्धि से संबंधित मुद्दों को सुलझाने में संयुक्त व्यापार समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है|

7. हाल ही में किस देश के द्वारा विध्वंसक जहाज का जलावतरण किया गया है?

चीन के द्वारा 10,000 टन वजनी विध्वंसक जहाज का जलावतरण किया गया है| यह चीन के नई पीढ़ी के विध्वंसक जहाजों में से एक है| यह जहाज नई वायु रक्षा प्रणाली, मिसाइल रोधी, पोत रोधी एवं पनडुब्बी रोधी हथियारों से लैस है|

8. पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है?

पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित है| यहा पर लुभ्तप्राय प्राणियों, जैसे हिमालय आइबैक्स, हिम तेंदुआ, भरल, ऊनी ख़रहा, तिब्बती भेड़िया और हिम मुर्ग सहित कई अन्य जानवरों तथा कई प्रकार की विशिष्ट वनस्पति जैसे रतनजोत, सलमपंजा, सोमलताबहुतायत में पाई जाती है।

9. हेमिस राष्ट्रीय उद्यान कहाँ पर स्थित है?

हेमिस राष्ट्रीय उद्यान जम्मू-कश्मीर में स्थित है| यह भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है| यहाँ कई लुप्तप्राय स्तनधारियों की प्रजातियों सहित हिम तेंदुए भी बहुतायत में पाये जाते है| इस उद्यान के उत्तर में सिंधु नदी बहती है और दक्षिण में ज़ांस्कर शृंखला है|

10. सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?

सांख्यिकी दिवस प्रतिवर्ष 29 जून को मनाया जाता है| यह दिवस प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस के आर्थिक योजना और सांख्यिक‍की विकास के क्षेत्र में उल्लेैखनीय योगदान के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Top