You are here
Home > Current Affairs > Current Affairs In Hindi

Current Affairs In Hindi

1. हाल ही में एयर इंडिया के स्वतंत्र निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

एयर इंडिया के स्वतंत्र निदेशक के रूप में सैय्यद जफ़र इस्लाम को नियुक्त किया गया है| जफ़र इस्लाम पूर्वInvestment banker रह चुके है| वर्तमान में जफर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में किस कंपनी के द्वारा सैटेलाइट फोन सर्विस शुरू की गई है?

बीएसएनएल द्वारा सैटेलाइट फोन सर्विस शुरू की गई है| यह सेवा INMA

RSATके माध्यम से फ़िलहाल सरकारी एजेंसियों आपदा प्रबंधन, पुलिस, रेलवे आदि को उपलब्ध कराई जायेगी|

3. हाल ही में किस देश की पुलिस में पहला रोबोट पुलिस ऑफिसर नियुक्त किया गया है?

यूएई की पुलिस में विश्व का पहला रोबोट पुलिस ऑफिसर नियुक्त किया गया है| यह रोबोट छह भाषाओँ में बात कर सकता है| डेढ़ मीटर की दूरी से चेहरे की भावनाएं पढ़ सकता है| स्माइल देने पर हाथ मिलाता है तथा सैल्यूट करता है| इस रोबोट की ऊंचाई 5 फुट और वजन 100 किलो है|

4. विश्व का पहला Football Wooden स्टेडियम कहाँ पर बनाया जा रहा है?

विश्व का पहला फुटबॉल वुडन स्टेडियम इंग्लैंड में बनाया जा रहा है| यह इंग्लैंड के Lower forest green rovers का स्टेडियम है, इसकी दर्शक क्षमता 10 हजार है| यहाँ खिलाडियों के लिएSports science clinic  की सुविधा भी होगी|

5. किलियान जोरनेट कौन है?

किलियान जोरनेट स्पेन के पर्वतारोही है| हाल ही में जोरनेट ने बिना रस्सियों और ऑक्सीजन की मदद से दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवेरेस्ट पर सिर्फ 26 घंटे में सबसे तेज चढ़ाई करने का कीर्तिमान स्थापित किया है|

6. कंडला पोर्ट क्या है?

कंडला पोर्ट एशिया के महत्वपूर्ण बंदरगाहों में से एक है| हाल ही में भारत के सहयोग से विकसित किए जा रहे ईरान के चाबहार पोर्ट को कंडला पोर्ट से जोड़े जाने की परियोजना है| भारत के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने कंडला पोर्ट को लघु भारत का दर्जा दिया है|

7. “एयरलैंडर 10” क्या है?

“एयरलैंडर 10” विश्व का सबसे बड़ा विमान है| इस विमान में विमानों, हेलिकॉप्टरों और वयुयानों की सम्मिलितTechnology  है| यह 92 मीटर लंबा तथा 43.5 मीटर चौड़ा है| 92 मीटर की लंबाई के साथ उडान भरने वाला सबसे बड़ा विमान है| हाल ही में सफल परिक्षण किया गया है|

8. ‘विनिंग लाइक विराट :Think and scape like kohli  पुस्तक के लेखक कौन है?

‘विनिंग लाइक विराट :Think and scape like kohli पुस्तक के लेखक अभिरूप भट्टाचार्य है| इस पुस्तक में कोहली के लगातार अच्छे फॉर्म के राज खोलते हुए जीवन के प्रति उनके फलसफे को बताया गया है| इस पुस्तक में कोहली के कई महत्वपूर्ण रिश्तों का भी जिक्र किया गया है|

9 यूईएफए यूरोपा लीग का ख़िताब किसने जीता है?

यूईएफए यूरोपा लीग का ख़िताब मैंनचेस्टर यूनाइटेड ने जीता है| यूईएफए यूरोपा लीग के फाइनल मुकाबले में मैंनचेस्टर यूनाइटेड ने एजेक्स को 2-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| मैंनचेस्टर यूनाइटेड ने दूसरी बार यह ख़िताब जीता है|

10. हाल ही में नेडबैंक द. अफ्रीका डिसेबल ओपन गोल्फ का ख़िताब किसने जीता है?

नेडबैंक द. अफ्रीका डिसेबल ओपन गोल्फ का ख़िताब अमेरिका के चाड फेफेर ने जीता है| चाड अमेरिका के पूर्व आर्मी ऑफिसर है| इन्होनेइराकयुद्धकेदौरानअपना एक पैर गंवा दिया था|

11हाल ही में लंदन शहर के कॉर्पोरेशन का चुनाव किसने जीता है?

लंदन शहर के कॉर्पोरेशन का चुनाव भारतवंशी रेहाना ने जीता है| रेहाना लंदन शहर के कॉर्पोरेशन का चुनाव जीतने वाली पहली भारतवंशी महिला है|

12 माउंट एवेरेस्ट पर  फतह करने वाली पहली भारतीय महिला कौन है?

माउंट एवेरेस्ट पर फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल है| बछेंद्री पाल माउंट एवेरेस्ट पर फतह करने वाली भारत की पहली और दुनिया की पांचवी महिला थी| वर्तमान में बछेंद्री पाल इस्पात टाटा स्टील में कार्यरत है| ये एडवेंचरस प्रोग्राम के लिए चुने हुए लोगों को प्रशिक्षण देती है|

13. ‘तेजस’ एक्सप्रेस क्या है?

‘तेजस’ एक्सप्रेस भारत की पहली 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली रेल है| यह गोवा से करमाली के बीच चलाई गई है| यह रेल सप्ताह में 5 बार चलेगी| इस रेल का किराया शताब्दी रेल से 20 प्रतिशत ज्यादा होगा|

14.‘ WWF‘ इंटरनेशनल प्रेसिडेंट’ पुरस्कार क्या है?

‘WWF इंटरनेशनल प्रेसिडेंट’ पुरस्कार (वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) द्वारा दिये जाने वाला वाला सबसे बड़ा सम्मान है| यह पुरस्कार विश्व के 30 साल से कम उम्र के युवा संरक्षणवादियों को मान्यता के लिए दिया जाता है| हाल ही में इस पुरस्कार से भारत के वन्यजीव और पर्यावरण कार्टूनिस्ट रोहन चक्रवती को सम्मानित किया गया है|

15. हरिकृष्णा का संबंध किस खेल से है?

हरिकृष्णा का संबंध शतरंज से है| हाल ही में हरिकृष्णा ने रुसी ग्रैंड मास्टर इयान नेपोमनियाची को ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हरा दिया है|

16. रविचंद्रन अश्विन का संबंध किस खेल से है?

रविचंद्रन अश्विन का संबंध क्रिकेट से है| रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिनर गेंदबाज है| हाल ही में इन्हें सर्वश्रेष्ठ अन्तराष्ट्रीय क्रिकेटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट मैचों में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है|

17. ‘भारतीय जिगर और पाचन संस्थान’ की स्थापना कहाँ पर की गई है?

‘भारतीय जिगर और पाचन संस्थान’ की स्थापना पंश्चिम बंगाल के सोनारपुर में की गई है| यह विज्ञान संस्थान बड़े शहरों के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल के समान क्षेत्र के उत्तर-पूर्व भारत में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा|

18. नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना कब की गई थी?

नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना 1957 में की गई थी| नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) एक भारतीय प्रकाशन गृह है| नेशनल बुक ट्रस्ट ने भारतीय डायस्पोरा योजना के तहत बीजिंग पुस्तक मेला, फ्रैंकफर्ट बुक मेला तथा शारजाह बुक मेला आयोजित किया था|

19. विश्व blood pressure दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व blood pressureदिवस प्रतिवर्ष 17 मई को मनाया जाता है| इस दिवस को मनाने का उद्देश्य उच्च रक्तचाप के बारें में जागरूकता बढ़ाना तथा सभी देशों के नागरिकों को इसSilent killer को रोकने और आधुनिक महामारी को नियंत्रित करने के लिए प्रोत्साहित करना है|

20. विश्व कछुआ दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व कछुआ दिवस प्रतिवर्ष 23 मई को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों का ध्यान कछुओं की तरफ आकर्षित करने और उन्हें बचाने के लिए जाने वाले मानवीय प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है|

21. विश्व का पहला सोलर एनर्जी वाला रिफ्यूजी कैंप कहाँ पर बनाया गया है?

विश्व का पहला सोलर एनर्जी वाला रिफ्यूजी कैंप जॉर्डन में बनाया गया है| यह यूनाइटेड नेशंस हाईकमिश्नर फॉर रिफ्यूजीज (यूएनएचसीआर) द्वारा बनाया गया है| इस कैम्प में 20 हजार रिफ्यूजी रहते है। इसे लगाने के लिए 50 रिफ्यूजी को ट्रेनिंग भी दी गई है। इस सोलर प्लांट को जॉर्डन की नेशनल ग्रिड से जोड़ा गया है। इससे पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को मुफ्त में दी जाएगी।

22. हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने विश्व का सबसे पतला होलोग्राम बनाया है?

मेलबर्न के वैज्ञानिकों ने विश्व का सबसे पतला होलोग्राम बनाया है| इसे 3डी चश्मे की बिना भी देखा जा सकता है| यह होलोग्राम मानव बाल के मुकाबले 1,000 तक पतला है| इस होलोग्राम को मोबाइल उपकरणों में एकीकृत किया जा सकता है|

23. चंद्रास्वामी कौन थे?

चंद्रास्वामी चर्चित तांत्रिक तथा आध्यात्मिक नेता थे| चंद्रास्वामी हैदराबाद युवा कांग्रेस के महासचिव के पद पर कार्य कर चुके है| इन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंहा राव का भरोसेमंद सहयोगी और सलाहकार माना जाता था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

24. रोजर मूर कौन थे?

रोजर मूर हॉलीवुड की फिल्म जेम्स बॉन्ड फिल्मों में अभिनय किया था| मूर जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने वाले तीसरे कलाकार थे| मूर यूनिसेफ केGoodwill  एम्बेसडर रह चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

25. अल्ट्रा लाइट 145 M-777 हॉवित्जर क्या है?

अल्ट्रा लाइट 145 M-777 हॉवित्जर तोपें है| हाल ही में अमेरिका से हुए रक्षा समझौते के तहत दो M-777 तोपें भारत लाई गई है| इन तोपों का निर्माण अमेरिकी कंपनीBAE  सिस्टम्स ने किया है| हॉवित्जर तोपें 30 किलोमीटर तक सटीक निशाना मार सकती है| इन तोपों का वजन सिर्फ 42,00 किलोग्राम है, जबकि सेना जिन बोफोर्स तोपों का इस्तेमाल कर रही है, उनका वजन 13,100 किलोग्राम है| मारक क्षमता के लिहाज से हॉवित्जर को दुनिया की सबसे कारगर तोपों में गिना जाता है|

26. “स्वच्छ भारत एप” क्या है?

“स्वच्छ भारत एप” लोगों को स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करना है| इस एप से भारत के सभी पुरातात्विक सर्वेक्षण के सभी स्मारकों को जोड़ा गया है| इस एप से राष्ट्रीय संग्रहालय की 30 गैलरियों को भी जोड़ा गया है|

27. अंतर्राष्ट्रीय Stainless Stee फोरम क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय स्टेनलेस स्टील फोरम एक गैर-लाभकारीSearch  और विकास संगठन है| इसका गठन 1996 में किया गया था| हाल ही में भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्टेनलेस स्टील उत्पादक देश बन गया है| वर्तमान में चीन विश्व का सबसे बड़ा स्टेनलेस स्टील उत्पादक देश है|

28. ‘Start-up इंडिया शिखर सम्मेलन’ कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?

Start-up इंडिया शिखर सम्मेलन’ आबूधावी में आयोजित किया जा रहा है| इस सम्मेलन को आयोजित करने का उद्देश्य भारत और संयुक्त अरब अमीरात दोनों के बीच सहयोग, विनिमय विचारों, शिक्षाविदों, Investors और उद्योगों के बीच संवाद स्थापित करना तथा शुरुआती पारिस्थितिक तंत्र प्रदान करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है|

29. बादशाही मस्जिद कहाँ पर स्थित है?

बादशाही मस्जिद पाकिस्तान के लाहौर में स्थित है| इस मस्जिद का निर्माण मुग़ल सम्राट औरंगजेब ने 1673 ई. में करवाया था| यह पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद है| इस मस्जिद में एक साथ 55000 हजार लोग नमाज अदा कर सकते है| इस का डिज़ाइन दिल्ली की जामा मस्जिद से मिलता-जुलता है, जिसे औरंगजेब ने 1648 ई. में बनवाया था|

30. हर्नडन मेमोरियल स्मारक कहाँ पर स्थित है?

हर्नडन मेमोरियल स्मारक अमेरिका के एनापोलिस शहर में स्थित है| 21 फुट ऊँचा यह स्मारक कैप्टन विलियम लुइस हर्नडन की याद में बनाया गया था| इन्होनें अपने शिप के तूफान में फंसने के बाद खुद की बजाय बाकी यात्रियों को बचाया था, लेकिन खुद के तूफान में फंसने की वजह से मौत हो गई थी|

Leave a Reply

Top