You are here
Home > Current Affairs > Hindi Current Affairs 2017

Hindi Current Affairs 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी- 6,7 जुलाई 2017

1. हाल ही में भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में सीनियर वकील और संविधान विशेषज्ञ केके वेणुगोपाल को नियुक्त किया गया है| वेणुगोपाल इससे पहले मोराजी देसाई की सरकार के दौरान अतिरिक्त सोलिसीटर्स जनरल के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं| इन्हें पद्म विभूषण और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| 2. हाल ही में राजस्थान के मुख्य सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

राजस्थान के मुख्य सचिव के रूप में अशोक जैन को नियुक्त किया गया है| जैन 1981 बैच के Iasअधिकारी है| वर्तमान में जैन सामाजिक न्याय आधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर कार्यरत है।

3. हाल ही में यूनान में भारत की राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

यूनान में भारत की राजदूत के रूप में शम्मा जैन को नियुक्त किया गया है| शम्मा जैन 1983 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी है| वर्तमान में शम्मा पनामा में भारतीय राजदूत के पद पर कार्यरत है|

4. एन गुरुसामी कौन थे?

एन गुरुसामी पूर्व पुडुचेरीCPIविधायक और स्वतंत्रता सेनानी थे| गुरुसामी तमिलनाडुCPI कमेटी की कार्यकारी समिति के सदस्य तथा क्षेत्रीय सभा के सदस्य थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. स्टीव फोसेट कौन थे?

स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति थे| इन्होनें यह यात्रा 2 जुलाई 2002 को ऑस्ट्रेलिया से शुरू की थी| फोसेट 13 दिन में 31 हजार 380 किलोमीटर चलकर वापस ऑस्ट्रेलिया लौट आये थे|

6. सिमोन वील कौन थी?

सिमोन वील फ्रांस की सबसे प्रमुख महिला राजनेता थी| वील नाजी मौत शिविर से बचकर वापस आने के बाद यूरोपीय संसद अध्यक्ष के रूप में कार्य किये थे| इन्होनें अपने कार्यकाल में गर्भपात के अधिकारों की अगुवाई भी बड़े पैमाने पर की थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

7. कात्रा फीडिंग क्या है?

कात्रा फीडिंग एक संगठन है| यह संगठन भारत में भुखमरी खत्म करने और शादी या किसी अन्य समारोह में बचे हुए भोजन को भूखें लोगों तक पंहुचाने का कार्य करता है|

8. “Winning Partnership: India UK Relation Beyond ” पुस्तक के लेखक कौन है?

“Winning Partnership: India UK Relation Beyond ”  पुस्तक के लेखक ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त वाई के सिन्हा है| यह पुस्तक राजनीति, व्यापार, वित्त, रानीतिक मामलों और संस्कृति के क्षेत्रों के लेखकों का भारत-ब्रिटेन संबंधो और ब्रिटेन के यूरोपीय संघ छोड़ने के मद्देनजर इसके दायरे पर निबंधो का संग्रह है|

9. भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर कब किये थे?

भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर 2 जुलाई 1972 को किये थे| यह 1971 में हुए युद्ध की संधि थी| इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के 93 हजार युद्धबंदियों को रिहा कर दिया था तथा उनकी जमीन उनको लौटा दी थी|

10. अन्तर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस कब मनाया जाता है?

अन्तर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस प्रतिवर्ष 29 जून को मनाया जाता है| यह दिवस दुनिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले मुद्दों और सभी स्तरों पर जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

11. हाल ही में यूएस के सर्जन जनरल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

यूएस के सर्जन जनरल के रूप में डॉ. जेरोम एडम्स को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में एडम्स Anaesthesiologist Indianaके हेल्थ कमिश्नर के पद पर कार्यरत है|

12. हाल ही मेंITBP केDGके रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

ITBPके DGके रूप में आरके पचनंदा को नियुक्त किया गया है| पचनंदा 1983 बैच के सीनियर IPSअधिकारी है| पचनंदा CRPF, CISF, BSF, SPG, CBI NDRFके पद पर कार्य कर चुके है|

13. हाल ही में किस आयोग के द्वारा गूगल पर जुर्माना लगाया गया है?

यूरोपीय आयोग के द्वारा गूगल पर 2.42 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया गया है| गूगल पर यह जुर्माना अपनी शक्तियों का गलत प्रयोग करके सर्च के नतीजों में अपनी खरीददारी सेवा का ज्यादा प्रचार करने के कारण लगाया गया है| बाजार में तोड़-मरोड़ करने के आरोप में किसी कंपनी पर लगाया गया यह सबसे बड़ा जुर्माना है|

14. डॉ. उदवादिया कौन है?

डॉ. उदवादिया को Father of the orthopedic surgery
के नाम से जाना जाता है| उदवादिया इंग्लैंड केRoyal College of Surgeonsमें प्रोफ़ेसर पद पर कार्य कर चुके है| इन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इन्हें EinsteinLegacy Project में दुनिया के 100 विजनरीज में चुना गया है|

15. हाल ही में किस देश ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी है?

जर्मनी ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी है| जर्मनी ऐसा करने वाला विश्व का 23वां देश है| इस विधेयक के पारित होने के बाद जर्मनी में समलैंगिक पुरुषों और महिलाओं के भी सामान वैवाहिक अधिकार होंगे तथा उन्हें बच्चे गोद लेने की अनुमति भी होगी|

16. हाल ही में ‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी” पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?

‘विश्व के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी” पुरस्कार से ज्योतिषी और अंक विशेषज्ञ टीएस विनीत भट्ट को नियुक्त किया गया है| भट्ट विश्व भर के मंत्री, राजदूत और सीनेटरों के लिए एक निजी ज्योतिषी है|

17. हाल ही में Great Immigration Award से किसे सम्मानित किया गया है?

Great Immigration Award से पूर्व अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति को सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार समाज, संस्कृति तथा लोगों का आर्थिक सहयोग के लिए दिया गया है|

18. मिताली राज का संबंध किस खेल से है?

मिताली राज का संबंध महिला क्रिकेट से है| मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान है| मिताली राज Debu  वनडेमें शतक मारने वाली सबसे युवा महिला क्रिकेटर है| मिताली राज वनडे लगातार सात अर्धशतक तथा सबसे ज्यादा 47 अर्धशतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर है| इन्हें अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री पुरस्कार तथा Wisden Cricketer of the Year Awardसे सम्मानित किया जा चुका है| इन्हें ‘लेडी सचिन’ के नाम से जाना जाता है|

19. हाल ही में ईस्टबोर्न टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब किसने जीता है? ईस्टबोर्न टेनिस टूर्नामेंट का ख़िताब सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने जीता है| ईस्टबोर्न टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जोकोविक ने फ्रांस के मोफिल्स को 6-3, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह जोकोविक के कॅरिअर का 68वां खिताब है। यह उनका विंबलडन के अलावा ग्रास कोर्ट पर पहला टाइटल है। जोकोविच का यह इस साल का दूसरा खिताब है।

20. Imperial Bank of India का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था?

Imperial Bank of India1 जुलाई 1955 को किया गया था| इसका राष्ट्रीयकरण करके इसे स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SB I)नाम दिया गया था| इसका उद्देश्य बैंक का   विस्तार गांवो तक करना था| पहले इंपीरियल बैंक की पहुंच शहरों तक सीमित थी| 1955 में एसबीआई का राष्ट्रीयकरण हुआ तब इसके कुल 480 कार्यालय थे, जिनमें शाखाएं और उपशाखाएं शामिल थीं। वर्तमान में इसकी शाखाएं 22 हजार से अधिक हो चुकी हैं। इनमें 2.78 लाख से अधिक कर्मचारी हैं।Fortune Global-500 की विश्व के सबसे बड़ी कंपनियों की 2016 की सूची में SBI 232वें स्थान पर थीं।

Leave a Reply

Top