X

Haryana GK प्रश्न उतर Set 6

Haryana GK प्रश्न उतर Set 6 नमस्कार दोस्तो, हम आपको Haryana GK के ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न उतर बताने जा रहे है जो हर परीक्षा में आते रहते है। तो आप इन्हें अच्छे से पढ लीजिये और याद कर लीजिये ताकि इनमें से कोई भी प्रश्न परीक्षा में आ जाये तो किसी भी हालत में गलत न ना। हम यहा आपको Haryana GK प्रश्न उतर Set के रूप में दे रहे है जिससे आप को इन्हें पढने में कोई परेशानी नही होगी आपको Suggest करुंगा की आप इस पोस्ट को अपनें Bookmark में Save कर लीजिये और जब भी आपको Time मिले तो इसे अच्छे से पढिये क्योंकि ये सभी प्रश्न उतर बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Haryana GK प्रश्न उतर Set 6

  1. वर्तमान में हरियाण में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर 3 जगह पर है
  2. हरियाणा का पहला महिला पुलिस ट्रेनिंग सेंटर हिसार में बनाया जा रहा है
  3. हरियाणा का पहला महिला सब स्टेशन पानीपत में शुरू हुआ है
  4. हरियाणा में किसानो के लिए योजनाएं बनाने के लिए किसान कल्याण प्राधिकरण बनाया जाएगा
  5. राष्ट्रिय कृषि बाजार(ई-नेम) प्रणाली से हरियाणा की 4 मंडियों को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है
  6. हरियाणा सरकार ने अपने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों व विश्वविद्यालयों को हिंदी भाषा में सरकारी काम करने के निर्देश दिए है
  7. हरियाणा में पहली बार हिसार में जन निजी सहभागिता केन्द्र की स्थापना की गई
  8. हरियाणा सरकार ने किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जैविक खाद और गोमूत्र की बिक्री के लिए गोबर्धन योजना शुरू की है
  9. नाबार्ड के चेयरमैन डॉ. हर्ष कुमार भनवाला है
  10. देश में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला पहला ग्रामीण बैक सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक है
  11. आरोग्यम नामक बाइक एम्बुलेंस सेवा हरियाणा पंचकुला में दी जा रही है
  12. हरियाणा में पर्यावरण विभाग का नाम बदलकर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग किया गया है
  13. सोनीपत जिले के सुभाष स्टेडियम में शूटिंग रेंज की शुरुआत हुई है
  14. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बेटे डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर ने गुरुग्राम में अपने लग्‍जीरियस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘ट्रंप टावर्स’ को लॉन्‍च किया
  15. देश की पहली व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता गुरुग्राम में आयोजित हई
  16. पॉन्डिचरी की राज्यपाल डॉ किरण बेदी ने सोहना में धुन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया
  17. प्रदेश के 4 जिलों में 17 फरवरी 2018 को अंत्योदय आहार योजना की कैंटीन शुरू हुई है
  18. हरियाणा का फरीदाबाद जिला कभी विश्व भर में मेंहंदी उद्योग के लिए मशहूर था
  19. सभी 31 विभागों की 325 नागरिक सेवाएं ‘सरल प्लेटफार्म’ पर 14 अप्रैल को शुरू हुई
  20. दूसरा राज्य स्तरीय महिला पुलिस दिवस हिसार में मनाया गया था
  21. देश की सबसे बड़ी 1 करोड़ इनामी नेशनल स्टाइल कबड्डी चैम्पियनशिप हरियाणा जींद में आयोजित की गई
  22. राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) सोनीपत में स्थित है
  23. राज्य सरकार ने अपने मंत्रियों की पैटी ग्रांट 3 लाख से बढाकर 15 लाख कर दी है
  24. दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया स्कुल टूर्नामेंट में महिला हॉकी का ख़िताब हरियाणा ने जीता
  25. दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया स्कुल टूर्नामेंट में अंडर-17 महिला फुटबाल का ख़िताब हरियाणा ने जीता
  26. हरियाणा पुलिस का नाम प्रश्नोतरी स्पर्धा के लिए लिम्का बुक में शामिल हुआ है
  27. हरियाणा सरकार ने 14 मरले के घर में चल रहे नर्सिंग होम को नियमित करने का फैसला किया है
  28. हरियाणा प्रदेश में नशा मुक्ति केंद्र चलाने वालों को लाइसेंस लेना पड़ेगा
  29. अम्बाला नगर निगम को भंग करने की अनुमति हरियाणा सरकार ने दी
  30. दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया स्कुल गेम्स में टॉप पर हरियाणा रहा है
  31. 340 गाँवों व 140 कलस्टरों में फसल समूह विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ 21 फरवरी 2018 को किया गया
  32. जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का विजेता सर्विसेज बना
  33. हरियाणा में पहली बार सिंघवा खास गांव में राष्ट्रीय मुर्रा पशुधन चैम्पियनशि‍प में देशभर की विख्यात भैंसों का ‘कैटवॉक’ करवाया गया
  34. हरियाणा के स्कूलों में छठी से 8वीं तक नैतिक शिक्षा नशा मुक्ति विषय पर पाठ पढ़ाया जाएगा
  35. हरियाणा में सोम तीर्थ (पांच हजार वर्ष पुराना) जींद जिले में है
  36. हरियाणा सरकार ने 2019 तक सभी घरों व ढाणियों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा हैं
  37. हाईकोर्ट ने पंजाब और हरियाणा में अब FIR से जाति और धर्म का कॉलम को हटाने को कहाँ है
  38. प्रदेश में 13 साल बाद नए राशन कार्ड बनाए जा रहे है
  39. हरियाणा में भाजपा की हुंकार रैली जींद जिले में हई
  40. फोर्ब्स इंडिया ​मैगजीन की यंग अचीवर्स लिस्ट में हरियाणा के सविता पूनिया खिलाडी का नाम शामिल हुआ है
  41. हरियाणा सरकार ने सफाई वालों के लिए हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया
  42. 22 वर्ष बाद प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में फिर से छात्र संघ के चुनाव करवाएं जाएंगे
  43. पहले भारतीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना गुरुग्राम में की गई
  44. सारस मेला पंचकूला के सेक्टर-5 में 22 फरवरी 2018 से शुरू हुआ है
  45. हरियाणा में तीसरा भारत केसरी कुश्ती दंगल 21 से 23 मार्च 2018 आयोजित हुआ
  46. हरियाणा में तीसरा भारत केसरी कुश्ती दंगल भिवानी में आयोजित हुआ
  47. तीन दिवसीय इंटर साईं बॉक्सिंग चैम्पियनशिप हरियाणा में 21 से 23 फरवरी 2018 को आयोजित हुई
  48. तीन दिवसीय इंटर साईं बॉक्सिंग चैम्पियनशिप हरियाणा रोहतक में आयोजित हुई
  49. विश्व मातृभाषा दिवस हर वर्ष 21 फरवरी को मनाया जाता है
  50. 340 गाँवों व 140 कलस्टरों में फसल समूह विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ उंचामांजरा गॉव में किया गया
  51. ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी वुशू चैम्पियनशिप का आयोजन रोहतक में हुआ था
  52. मध्य प्रदेश के बाद अब हरियाणा में 12 साल तक की बच्ची से रेप के दोषी को कम से कम 14 साल की जेल या फांसी की सजा होगी
  53. 26 से 28 फरवरी तक राज्यस्तरीय अखाडा, राज्य केसरी व कुमार प्रतियोगिता हिसार में आयोजित हई
  54. अन्त्योदय सेवा केंद्रों में 300 से ज्यादा सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी
  55. भारत सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह है
  56. रोहतक के ट्रेनिंग ऑफ़ पर्सनल इन को-ऑपरेटिव इंस्टीट्यूट का नाम बदलकर लक्ष्मणराव इनामदार राष्ट्रीय सहकारी अनुसंधान एवं विकास अकादमी किया गया है
  57. प्रदेश में 500 से ज्यादा कर्मचारियों वाले महकमों में ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी लागु होगी
  58. हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में पुरुष हरियाणा केसरी और हरियाणा कुमार का खिताब संजय और विशाल को मिला है
  59. हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में महिला हरियाणा केसरी और हरियाणा कुमारी का खिताब निक्की और अंशु को मिला है
  60. नई कपड़ा नीति हरियाणा राज्य में मंजूर की गई है
  61. पासपोर्ट सत्यापन में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रदेश के 3 थानों को पुरस्कृत किया गया है
  62. भारत का पहला पैरालम्पिक भवन फरीदाबाद में बनेगा
  63. हरियाणा सरकार बीमित व्यक्तियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 5 जिलों में डिस्पेंसरी खोल रही है
  64. मार्डन पेंटाथ्लोन वर्ल्ड कप का आयोजन 28 फरवरी से 4 मार्च तक मिस्त्र में हुआ
  65. सिरसा ज़िले की ब्रांड एंबेसडर सविता पूनिया को बनाया गया है
  66. लिंगानुपात में टॉप 10 जिलों में हरियाणा का सोनीपत जिला शामिल हुआ है
  67. हरियाणा का यमुनानगर पहला शहर जहाँ पर सीसीटीवी चालान सिस्टम लागु किया गया है
  68. श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र का कुलपति डा. बलदेव कुमार को नियुक्त किया गया है
  69. हरियाणा में स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ विजुअल एंड परफोर्मिंग आर्ट्स रोहतक मे है
  70. हरियाणा में चीन देश के सोलर पैनल के इस्तेमाल पर 420 की धारा लगेगी
  71. दूसरी युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप रोहतक में आयोजित हुई
  72. स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय करनाल में स्थापित किया जा रहा है
  73. गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है
  74. दंड विधि हरियाणा संशोधन विधेयक 2018 के पास होने पर हरियाणा में 12 साल या इससे कम आयु की बच्चियों से दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म पर फांसी सजा का प्रावधान किया गया है
  75. ऑल इंडिया लेबल पर आयोजित गेट की परीक्षा में प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रीज इंजीनियरिंग विषय में ओसीमा कांबोज ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है
  76. अब सरकारी डॉक्टर्स को उच्च शिक्षा के लिए सरकारी अनुमति की जरूरत नहीं है
  77. प्रदेश में पेंशनधारकों के लिए 7 जिलों में खंड स्तर पर समाज कल्याण विभाग के कार्यालय खोले जा रहे है
  78. हरियाणा के हिसार जिले में देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना
  79. केंद्रीय भू लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) हाल ही में अपना स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, यह करनाल में स्थित है
  80. पंडित लखमी चंद यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर सोनीपत में स्थापित की गई है
  81. वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद मे स्थित है
  82. हरियाणा में अनाथालय, आश्रय स्थलों के नियंत्रण के लिए बोर्ड गठन प्रस्ताव को मंजूरी मिली है
  83. हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मंडी गन्नौर मे स्थापित की गई है
  84. हरियाणा की पहली महिला कोच श्रीमति अनिता सहगल थी
  85. भारत का हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य जो कैरोसिन मुक्त है
  86. हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रदेश के सभी जिलों में हवा में प्रदूषण का पता लगाने वाले मॉनिटरिंग स्टेशन लगाएगा
  87. विद्यार्थियों और बुजुर्गों को किराए में 50 फीसदी छूट निजी बसों में भी मान्य होगी
  88. भारत-इजरायल परियोजना के तहत स्थापित देश का पहला एकीकृत मधुमक्खी विकास केंद्र कुरुक्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है
  89. हरियाणा में यमुना नदी पर अवैध खनन अपनी चरम सीमा पर हो रहा है
  90. मां भीमेश्वरी मंदिर बेरी में स्थित है
  91. प्रत्येक पुलिस थाने में पुलिस मित्र कक्ष स्थापित किये जाएंगे
  92. हरियाणा के शहरी, ग्रामीण इलाकों में ठोस कचरा अपशिष्ट प्रबंधन के उचित निस्तारण के लिए 15 कलस्टरों को सरकार जमीनी आधार देने की योजना बना रही है
  93. हरियाणा के कुनाल पर खुदाई के दौरान करीब 8 हजार वर्ष पुरानी मोहर मिली है
  94. 18वीं राष्ट्रीय पैरालिम्पिक एथलैटिक्स चैंपियशिप 2018 पंचकूला में आयोजित हई थी
  95. हरियाणा सरकार ने राज्य अधीनस्थ लेखा सेवाओं का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया है
  96. किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित एशियन चैम्पियनशिप में महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीता है
  97. देश में सोहना स्थित सीआरपीएफ कैंप में सीआरपीएफ की 79 वीं वर्षगांठ का आयोजन किया गया
  98. प्रदेश के तालाबों का जीर्णोद्धार करने के लिए तालाब अथारिटी ऑफ हरियाणा का गठन किया गया
  99. हरियाणा का कृष्णा नगर गामडी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुणवता प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना है
  100. हरियाणा में मानेसर जमीन घोटाले में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आरोपी बनाया गया है

हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 1 – Click here
हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 2 – Click here
हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 3 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 4  – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 5 – Click here

यहा इस लेख में हमने Haryana GK प्रश्न उतर Set 6 के बारे में बताया है। जो आपके लिए बहुत फयदेमन्द है मुझे उम्मीद है कि ये आपको पसंद आएगी। अगर आपको ये “Haryana GK प्रश्न उतर” के बारे में दी जानकारी पसंद है तो हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर जरुर करें। और नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।

Categories: Samanya Gyan
Related Post