You are here
Home > Samanya Gyan > Haryana GK प्रश्न उतर Set 4

Haryana GK प्रश्न उतर Set 4

Haryana GK प्रश्न उतर Set 4 नमस्कार दोस्तो, हम आपको Haryana GK के ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न उतर बताने जा रहे है जो हर परीक्षा में आते रहते है। तो आप इन्हें अच्छे से पढ लीजिये और याद कर लीजिये ताकि इनमें से कोई भी प्रश्न परीक्षा में आ जाये तो किसी भी हालत में गलत न ना। हम यहा आपको Haryana GK प्रश्न उतर Set के रूप में दे रहे है जिससे आप को इन्हें पढने में कोई परेशानी नही होगी आपको Suggest करुंगा की आप इस पोस्ट को अपनें Bookmark में Save कर लीजिये और जब भी आपको Time मिले तो इसे अच्छे से पढिये क्योंकि ये सभी प्रश्न उतर बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Haryana GK प्रश्न उतर Set 4

  1. हरियाणा राज्य की सीमां पॉंच राज्यों से लगती हैं
  2.  हरियाणा में कृषि यंत्र बैंक की शुरुआत जींद जिले से हुई
  3.  तोशाम पहाड़ी में मिली भगवान विष्णु के वामन अवतार की प्रतिमा 8वीं से 10वीं शताब्दी के बीच की मानी जा रही है
  4. हरियाणा में अस्पतालों के लिए क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट को लागु किया गया है
  5. हरियाणा सरकार ने सड़क सुरक्षा सप्ताह 1 से 31 जनवरी तक मनाया है
  6. राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाया जाता है
  7. हरियाणा के प्रत्येक जिले में युवा सप्ताह का आयोजन 12 से 19 जनवरी तक किया गया
  8. हरियाणा में आउट्सोर्सिंग और डीसी रेट की नौकरियों में एससी वर्ग को 10 % आरक्षण दिया गया है
  9. हरियाणा राज्य में 63 पत्रकारों और 193 मातृभाषा सत्याग्रहियों को पत्रकारों और मातृभाषा सत्याग्रहियों की पेंशन को मंजूरी मिली है
  10. 8वीं महिला सब जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप आयोजन की शुरुआत 10 जनवरी 2018 को की गई थी
  11.  8वीं महिला सब जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन हिसार में हुआ था
  12. विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है
  13. प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी
  14. हरियाणा क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट लागु करने वाले अध्यादेश को राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की
  15. पहला अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 18 जनवरी 2018 को आयोजित हुआ था
  16. पहला अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव पिहोवा में आयोजित हुआ था
  17. 5000 साल पुरानी हड्डपा संस्कृति के अवशेष राखीगढ़ी में मिले है
  18. दुग्ध उत्पादन में हरियाणा का देश में दूसरा स्थान है
  19. हरियाणा राज्य का पहला वेस्ट-टू-फ्यूल प्लांट 15 जनवरी 2018 को करनाल में शुरू हुआ था
  20. निर्माण क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए हिसार, यमुनानगर, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सरकारी भोजनालय 15 फरवरी 2018 को खोले गये थे
  21. हरियाणा में GST के तहत ई-वे बिल का ट्रायल 16 जनवरी 2018 से शुरू हुआ है
  22. भारत में सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है
  23. भारतीय खाद्य निगम की स्थापना 1965 में हुई
  24. भारतीय खाद्य निगम का स्थापना दिवस 5 जनवरी को मनाया जाता है
  25. हरियाणा का पहला डेयरी साइंस कॉलेज लुवास विश्वविद्यालय, हिसार में बनाया जा रहा है
  26. हरियाणा में HUDA (Haryana Urban Development Authority) का नाम बदलकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कर दिया गया है
  27. मुख्यमंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-6 स्थित मुख्यालय से ऑनलाईन नई प्लाट एवं संपदा प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया है
  28. पहला अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 18 से 22 जनवरी 2018 तक मनाया गया था
  29. किसानो के मसीहा सर छोटूराम की जयंती 22 जनवरी को मनाई जाती है
  30. मलेशिया में 21 से 26 जनवरी 2018 तक आयोजित मिसेज इंटरनेशनल ग्लोबल सुंदरी प्रतियोगिता में हरियाणा से अंकिता सरोहा ने तीसरा स्थान हासिल किया है
  31. प्रो रेसलिंग लीग 3 पंजाब रॉयल्स ने जीती है
  32. हरियाणा का पहला हर्बल फोरेस्ट मोरनी में है
  33. हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल है
  34. वितमंत्री कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद हल्के से निर्वाचित है
  35. 8वीं महिला सब जूनियर नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप का विजेता हरियाणा बना है
  36. 7 स्टार विलेज योजना की शुरूआत 26 जनवरी 2018 को की गई
  37. 7 स्टार विलेज योजना की शुरूआत कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने की
  38. हरियाणा में 7 स्टार विलेज योजना शुरू हुई है जिसके तहत पहले से निर्धारित सात मापदंड़ों पर खरा उतरने वाला गांव रेनबो गांव कहलाएगा
  39. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रोहनात गॉव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
  40. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के पहले स्मार्ट ग्रिड पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन 25 जनवरी 2018 को किया
  41. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत हरियाणा के पहले स्मार्ट ग्रिड पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया
  42. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राज्यमंत्री कर्णदेव कम्बोज है
  43. जनवरी 2018 में हरियाणा के हिसार जिले में सेंटर फॉर एक्सीलेंस में ‘कंप्यूटर काउ’ (इजरायल) मिल्क प्रोडक्शन शुरू किया है
  44. हाई रिस्क प्रेगनेंसी या उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) पोर्टल को लॉन्च करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है
  45. हरियाणा में अब लिंगानुपात बढ़कर 914 लड़की प्रति 1000 लड़के हो गया है
  46. स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक मनाया गया
  47.  गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के 2 अधिकारियों को पुलिस पदक मिला है
  48.  देश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट करनाल में बनाया गया जो बिना जलाएं कचरे व अन्य वेस्ट से सीएनजी करेगा तैयार और सीएनजी से बिजली बनाऐगा
  49. भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म 28 जनवरी 1930 को हुआ था
  50. लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को हुआ था
  51. हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री भगवत दयाल शर्मा का जन्म 28 जनवरी 1918 को हुआ था
  52. हरियाणा के सभी नगरीय निकायों में अब एक ही छत के निचे 41 सेवाएं मिलेगी
  53. भारतीय अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का निधन 1 फरवरी 2003 को हुआ था
  54. हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी जिलों में एकीकृत सौर आधारित माइक्रो सिंचाई योजना (ISBMI) को लागू करने की घोषणा की है
  55. ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जिम्नास्टिक प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई
  56. हरियाणा के श्रम व रोजगार मंत्री राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी है
  57. हरियाणा का सबसे बड़ा म्यूजियम राखीगढ़ी में बनाया जा रहा है
  58. दिल्ली में 31 जनवरी से आयोजित “खेलों इंडिया स्कूल गेम्स-2018” में हरियाणा के 408 खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया था
  59. हर गॉव में बिजली पहुँचाने के लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना लागु की गई है
  60. हरियाणा में अब किसानों को आधार के बजाय वोटर कार्ड और किसान कार्ड से यूरिया मिलेगीं
  61. हरियाणा के डा. बलवंत राय साइंटिस्ट ने मुहं के कैंसर से बचाने वाला हर्बल टूथपेस्ट बनाया है
  62.  32वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में थीम स्टेट उतर प्रदेश राज्य बना
  63.  हरियाणा सरकार ने संत गुरु रविदास सहायता योजना  4 फरवरी 2018 को आरंभ की है
  64. चार दिवसीय 9वीं एशियन बफैलो कांग्रेस 1 से 4 फरवरी 2018 तक आयोजित हुई है
  65.  चार दिवसीय 9वीं एशियन बफैलो कांग्रेस हिसार में आयोजित हुई थी
  66. चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की स्थापना  2 फरवरी 1970 को हुई थी
  67. हरियाणा में आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ा कर 4000 किया गया है
  68. गुरुग्राम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर कार्टूनिस्ट शेखर गुरेरा बने है जो सफाई के लिए प्रेरित करेंगे
  69. रोडवेज की बसों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तर प्रदेश राज्य के साथ ऐतिहासिक समझौता किया है
  70.  हरियाणा में 53 नगर पालिका है
  71. हरियाणा में 18 नगर परिषद है
  72. हरियाणा में 10 नगर निगम है
  73. दीनबंधु छोटूराम विज्ञान और प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय सोनीपत में स्थित है
  74. क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल हरियाणा के जींद जिले के निवासी है
  75. पुलिस विभाग ने 100 नंबर पुलिस कण्ट्रोल रूम में 100 नंबर डायल करने पर 1 नंबर दबाना परिवर्तन किया है
  76. पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में तीन दिवसीय स्टेट लेवल योग कैम्प चला
  77. जींद जिले के मालवी गॉव की रेसलर कविता दलाल को 20 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फर्स्ट लेडीज़ अवार्ड से सम्मानित किया
  78. 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन योगी आदित्यनाथ ने किया था
  79. 32वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में सहयोगी राष्ट्र किर्गिस्तान देश बना था
  80. दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित ओपन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की मनीषा ने गोल्ड मैडल जीता है
  81. 12 करोड़ की लागत से उत्तर भारत का पहला एग्री बिजनेस इन्क्युवेशन सेंटर हिसार में बनेगा
  82. केंद्र सरकार डेयरी प्रोसेसिंग के लिए नाबार्ड के माध्यम के पहली बार हरियाणा में 8 हजार करोड़ रूपए का कोष सृजित करेगी
  83. हरियाणा में ओ. पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी सोनीपत में स्थित है
  84.  हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सीनियर आईएएस धीरा खंडेलवाल को बनाया गया है
  85.  हरियाणा प्रदेश में एक लाख रुपए की डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दुर्घटना सहायता योजना लागू की गई है
  86. राज्यपाल ने हरियाणा के 29 एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया
  87. हरियाणा के CM ने हर साल 6 से 8 हजार सिपाहियों की भर्ती की योजना बनाई है
  88. ‘हरपथ एप्प’ पर मार्च के बाद यदि कहीं भी सड़क पर गड्ढे की शिकायत करने के बाद 72 घंटे में गड्ढा नहीं भरा गया तो देरी के लिए जिम्मेदार एजेंसी पर जुर्माना लगेगा
  89. हरियाणा में कुनाल पर राष्ट्रीय संग्रहालय की देखरेख में खुदाई शुरू हुई है, जहाँ हडप्पाकालीन अवशेष मिले थे
  90. हिसार से दक्षिण भारत के लिए हिसार-रामेश्वरम सुपर फ़ास्ट ट्रेन शुरू हुई है
  91. हरियाणा में हांसी के बाद मानेसर दूसरा नया पुलिस जिला घोषित किया गया है
  92. गुरुग्राम के हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) का चेयरमैन केके खंडेलवाल को बनाया गया है
  93. हरियाणा का फतेहाबाद पहला जिला जो प्लास्टिक-पॉलिथीन कूड़ा मुक्त घोषित हुआ है
  94. हरियाणा पलवल में भगवान विश्वकर्मा के नाम से कौशल विकास विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है
  95. खेलों इंडिया स्कूल गेम्स-2018 में पहला स्वर्ण पदक अनु कुमार ने जीता है
  96. 5 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने वाला हरियाणा का पहला विश्वविद्यालय हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी है
  97. हरियाणा सरकार ने 11 जिलों में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के नाम से छात्रावास खोलने की घोषणा की है
  98. बजट 2018 में हरियाणा को रेल बजट के लिए 1422 करोड़ रुपए मिले है
  99. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 फरवरी को मनाया जाता है
  100. हरियाणा का पहला महिला सब स्टेशन पानीपत में शुरू हुआ है

 

हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 1 – Click here
हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 2 –  Click here
हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 3 – Click here

यहा इस लेख में हमने Haryana GK प्रश्न उतर Set 4 के बारे में बताया है। जो आपके लिए बहुत फयदेमन्द है मुझे उम्मीद है कि ये आपको पसंद आएगी। अगर आपको ये “Haryana GK प्रश्न उतर” के बारे में दी जानकारी पसंद है तो हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर जरुर करें। और नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।

Leave a Reply

Top