X

यूपी सरकार ने महिला सशक्तिकरण संकल्प अभियान शुरू किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में महिलाओं में नेतृत्व क्षमताओं को विकसित करने और उनके अधिकारों के लिए मुखर बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण संकल्प अभियान शुरू किया। इसे 20 नवंबर, 2018 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया था।

महिला सशक्तिकरण संकल्प अभियान

  • इस अभियान का उद्देश्य राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना है
  • इस अभियान के तहत राज्य सरकार की महिला कर्मचारी अपने ब्लाक में घर-घर जा कर महिलाओं के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं की जानकार देंगीं।
  • शिक्षा, स्व-रोजगार, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण जैसे मुद्दे इस अभियान के तहत शामिल किए जाएंगे।
  • कार्यक्रमों के संचालन के लिए, प्रत्येक जिले और राज्य स्तर के ब्लॉक स्तर पर एक 11 सदस्यीय दल का गठन किया जाएगा।
  • छह महिला कर्मचारियों और पांच स्व-सहायता समूहों से संबंधित महिलाएं होंगी।

और भी पढ़े:-

Categories: Current Affairs
Related Post