You are here
Home > Samanya Gyan > Haryana GK प्रश्न उतर Set 16

Haryana GK प्रश्न उतर Set 16

Haryana GK प्रश्न उतर Set 16 नमस्कार दोस्तो हम आपको Haryana GK के ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न उतर बताने जा रहे है जो हर परीक्षा में आते रहते है। अगर आप HSSC की तयारी कर रहे है तो आप इन्हें अच्छे से पढ लीजिये और याद कर लीजिये ताकि इनमें से कोई भी प्रश्न परीक्षा में आ जाये तो किसी भी हालत में गलत न हो। हम यहा आपको Haryana GK प्रश्न उतर Set के रूप में दे रहे है जिससे आप को इन्हें पढने में कोई परेशानी नही होगी आपको Suggest करुंगा की आप इस पोस्ट को अपनें Bookmark में Save कर लीजिये और जब भी आपको Time मिले तो इसे अच्छे से पढिये क्योंकि ये सभी प्रश्न उतर बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Haryana GK प्रश्न उतर Set 16

हरियाणा लोक सेवा आयोग हरयाणा में आयोजित होनी वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ जैसे शिक्षक भर्ती, TET, हरियाणा पुलिस, HSSC कांस्टेबल, HSSC Sub Inspector, पुलिस सेवा-कांस्टेबल व उपनिरीक्षक, लेखपाल पटवारी, अवर व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, प्रांतीय सिविल सेवा, प्रांतीय न्यायिक सेवा आदि में निश्चित रूप से हरयाणा के इतिहास, भूगोल, अर्थतंत्रा, राजव्यवस्था, कृषि एवं ग्रामीण परिवेश, विभिन्न समाज कल्याण संबंधी योजनाएँ एवं कला-संस्कृति आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। हमने प्रस्तुत वेबसाईट में महत्वपूर्ण प्रश्न, उच्च स्तरीय व सारगभि॔त परीक्षा सामग्री संकलित की है।

Haryana GK प्रश्न उतर Set 16

  1. हरियाणा सरकार ने स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स, रोहतक का नाम बदलकर पंडित लखमी चंद के नाम पर करने का निर्णय लिया है
  2. भारत संस्कृत परिषद हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष आचार्य डॉक्टर सत्येन्द्र प्रकाश है
  3.  दुबई में आयोजित तीसरी अंतर्राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप में हरियाणा के योग खिलाडी जनकराज ने स्वर्ण पदक जीता
  4. हरियाणा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन को नियुक्त किया गया है
  5. तीर्थराज कपाल मोचन हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित है
  6. हरियाणा कला परिषद् के उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा है
  7. मिस ग्लोबल 2018 नेशनल कॉस्टयूम अवॉर्ड जसमीत कौर ने जीता है
  8. हरियाणा में 2 नई नगर पालिका बनाई गई है
  9. जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए फरीदाबाद के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार है
  10. हरियाणा प्रदेश में मनोहर ज्योति योजना के तहत उपभोक्ताओं को होम सोलर सिस्टम प्रदान किया जा रहा है
  11. दिल्ली में आयोजित ग्लोबल मिस इंडिया एशिया 2018 का खिताब मनदीप शेरगिल हरियाणवी ने जीता था
  12. दिल्ली से मुंबई के लिए बनने वाला एक्सप्रेस-वे हरियाणा में गुरुग्राम से होकर गुजरेगा
  13. देश के इतिहास में पहली बार हरियाणा राज्य के नगर निगम के चुनावों में ईवीएम पर नोटा का इस्तेमाल किया गया
  14. दुनिया का सबसे बड़ा फुटवियर पार्क हरियाणा खरखौदा में विकसित किया जा रहा है
  15. महेंद्रगढ़-चरखी दादरी-भिवानी-नारनौल भौगोलिक क्षेत्र के लिए शहरी गैस वितरण परियोजना का उद्घाटन रामबिलास शर्मा ने किया था
  16. राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2018 से राजीव कुमार को सम्मानित किया गया है
  17. हरियाणा की निशानेबाज मनु भाकर ने त्रिवेन्द्रम में आयोजित प्रतियोगिता में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया
  18. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कार्तिकेय मंदिर पेहोवा में स्थित है
  19. खादी एवं ग्रोमोद्योग बोर्ड की चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ है
  20. रोजगार पाने योग्य युवाओं की रैंकिंग में हरियाणा ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है
  21. राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने चण्डीगढ़ में सीआईआई एग्रोटेक इंडिया-2018 का उदघाटन किया था
  22. हरियाणा कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया था
  23. हरियाणा में डाकघरों के माध्यम से एलईडी बल्ब, टयूब और पंखे उपलब्ध करवाने की योजना का शुभारम्भ अम्बाला जिले से किया गया है
  24. हरियाणा बिलासपुर में की धरती को महर्षि व्यास की कर्म स्थली कहा जाता है
  25. हरियाणा सरकार ने पिंजौर में स्थित एचएमटी की 78 एकड़ भूमि पर सेब, फल और सब्जी मंडी स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है
  26. हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा है
  27. हरियाणा में साहसिक पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने नारनौल पर स्काइडाइविंग एयरो खेल शुरू किया है
  28. रवीजा सिंगल तैराक रिकॉर्ड समय में ट्रायथलान पूरी कर विश्व रिकार्ड बनाते हुए आयरन लेडी का खिताब जीता है
  29. दिल्ली में आयोजित ग्लोबल मिस्टर एंड मिस इंडिया एशिया 2018 में मिस हरियाणा का ख़िताब गरिमा ढिल्लो ने जीता था
  30. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 में भागीदार देश के रूप में मॉरीशस को चुना गया है
  31. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 में भागीदार राज्य के रूप में गुजरात को चुना गया है
  32. अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2018 का आयोजन 7 से 23 दिसंबर तक किया गया था
  33. हरियाणा के जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार को ‘प्रतिष्ठित कुलपति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है
  34. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 10 दिसम्बर 2018 को किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान खेत सडक़ मार्ग नई योजना की घोषणा की
  35. हरियाणा में कुंभ 2018 का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया गया था
  36. हरियाण सरकार पिंजौर के मुगल गार्डन की तर्ज पर माधोगढ का किला को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है
  37. अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड वाइड का खिताब हरियाणवी मंदीप ने जीता है
  38. कालका-शिमला वर्ल्ड हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर विस्टा डोम ट्रांसपेरेंट कोच वाली ट्रेन 11 दिसंबर 2018 से दौड़ने लगी है
  39. हरियाणा में नगर निगम अधिनियम 1994 सभी जगह लागु है
  40. हरियाणा में अंतोदय सरल केन्द्र पर लोगों को 35 विभागों से संबंधित 425 नागरिक सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही है
  41. दुनिया की सबसे बड़ी श्रीमद् भगवद् गीता कुछ समय तक हरियाणा के इस्कॉन श्रीकृष्ण-अर्जुन मंदिर में रखी गई
  42. उत्तर भारत के सबसे भव्य इस्कॉन श्रीकृष्ण-अर्जुन मंदिर का निर्माण हरियाणा कुरुक्षेत्र में किया गया है
  43. हरियाणा में जल्दी ही 10 लाख नए स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे
  44. कुरुक्षेत्र व देश से बाहर पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन मॉरिशस देश में किया गया था
  45. पोलैंड देश की टीम ने महिला सशक्तिकरण पर कवरेज करने के लिए बीबीपुर गांव का दौरा किया था
  46. हरियाणा सरकार को जनता के लिए अच्छा काम करने के लिए कंप्यूटर सोसायटी ऑफ़ इंडिया के नेलियेंट अवार्ड से नवाजा गया है
  47. हरियाणा की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक गुल्लक बनाई गई है
  48. दिल्ली-रेवाड़ी-अलवर रैपिड रेल को एनसीआरटीसी ने मंजूरी प्रदान की है
  49. हरियाणा प्रदेश के बड़े शहरों और कस्बों में हरियाणा खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड हर-खादी नाम से सब स्टोर खोलेगा
  50. हरियाणा के रोहतक जिले के लाहली में केंद्रीय मात्स्यिकी शिक्षा संस्थान स्थित है
  51. सक्षम हरियाणा कार्यक्रम के तहत प्रदेश का झज्जर जिला सबसे पहले सक्षम जिला घोषित किया गया है
  52. प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत हरियाणा में महिला शक्ति केन्द्र जिला स्तर पर खोले जाएंगे
  53. खांडा खेड़ी में बनने वाले मुर्राह अनुसंधान एवं कौशल विकास केंद्र का शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया था
  54. गुड़गांव के कादरपुर के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एकेडमी में अधिकारियों के 50वें बैच की’ दीक्षांत परेड में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया था
  55. वर्ष 2018 में 5156वीं गीता जयंती मनाई गई है
  56. अंतर्राष्ट्रीय कारोबार मेला ‘बॉमा कॉनेक्स्पो इंडिया 2018’ का 5वां संस्करण हरियाणा गुरुग्राम में आयोजित किया गया था
  57. 425 सेवाएं एवं योजनाएं एक ही छत के नीचे प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य हरियाणा है
  58. हरियाणा की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला मेयर अवनीत कौर है
  59. 36वीं हरियाणा राज्य पशुधन प्रदर्शनी झज्जर जिले में आयोजित की गई है
  60. हरियाणा के गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में 63वें फिजिक्स सिम्पोजियम का आयोजन किया गया था
  61. देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट झज्जर में बनाया गया है
  62. हरियाणा सरकार ने पानीपत पलवल में असोटी तक 95 किलोमीटर लम्बी नई रेल लाइन को मंजूरी प्रदान की है
  63. हरियाणा का पहला स्ट्रीट वेंडर मार्केट पंचकूला जिले में बनाया जाएगा
  64. केंद्र सरकार हरियाणा के झज्जर जिले के गांव मातनहेल में प्रदेश के तीसरे सैनिक स्कूल की स्थापना को मंजूरी दी है
  65. हरियाणा सरकार सभी सरकारी योजनाओं व अन्य योजनाओं के लिए फैमिली आईडी बनाने पर विचार कर रही है
  66. हरियाणा के 4 जिलों में SC/ST मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों की स्थापना की जाएगी
  67. हरियाणा में 25 दिसंबर 2018 को सुशासन दिवस के अवसर 34 नए अंत्योदय केंद्र व सरल केंद्र शुरू किये गए
  68. हरियाणवी सलमान अली इंडियन आइडल सीजन-10 के विजेता बने है
  69. हरियाणा सरकार ने राज्य में असंगठित कर्मकारों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड को गठित करने का निर्णय लिया है
  70. देश में उभरते उद्यमियों (स्टार्टअप) को बढ़ावा देने के लिए जारी रैंकिंग में हरियाणा को एस्पाइरिंग लीडर्स श्रेणी में स्थान मिला है
  71. हरियाणा में एचसीएस अफसरों का कैडर 300 है
  72. केंद्र सरकार ने हरियाणा में आईएएस का कैडर बढ़ाकर 215 किया है
  73. हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सेतु मोबाइल एप   लांच की है
  74. हरियाणा प्रदेश का पहला गीता संग्रहालय कुरुक्षेत्र जिले में बनाया जा रहा है
  75. हरियाणा में विश्व औषधीय वन परियोजना का उद्घाटन मोरनी में किया गया
  76. हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरमैन प्रीति भारद्वाज है
  77. मदार स्टेशन से हरियाणा के रेवाड़ी स्टेशन तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ट्रैक पर मालगाड़ी का ट्रायल किया गया
  78. हरियाणा में पुलिसकर्मियों का वर्दी भत्ता 1800 रूपए से बढाकर अब 2800 कर दिया गया है
  79. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हरियाणवी बॉक्सर रजनी का प्रेरणास्वरूप जिक्र किया
  80. हरियाणा के पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने 3 दिनों में औसी-10 चैलेंज को फतेह कर तिरंगा फहराया
  81. देश का पहला हाई सिक्योरिटी फीचरयुक्त सर्टीफिकेट गुरुग्राम में लांच किया गया है
  82. हरियाणवी कलाकार रोहित कौशिक ने लगातार 95 घंटे तक एकल मंच पर रक्तरंजित मयूरपंख का मंचन किया है
  83. हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर को आयोजित किया गया
  84. हरियाणा में महेन्द्रगढ़ जिले का पहला मेडिकल कॉलेज गांव कोरियावास में बनाया जाएगा
  85. भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाने के लिए गुरुग्राम में अत्याधुनिक सूचना केंद्र बनाया है
  86. 35वीं हरियाणा स्टेट सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का ख़िताब कुरुक्षेत्र जिले की टीम ने जीता
  87. हरियाणा पुलिस द्वारा जनता के सम्मान को बनाए रखने के लिए ऑपरेशन श्रीमान अभियान को शुरू किया गया है
  88. 6वीं हरियाणा स्टेट सब जूनियर गर्ल्स हॉकी चैंपियनशिप का खिताब हिसार जिले की टीम ने जीता है
  89. हरियाणा में भूतपूर्व सरपंच को प्रति महीने 1 हजार रुपये पेंशन देने का ऐलान किया गया है
  90. टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी के चेयरमैन आर एस शर्मा का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद जिले में हुआ था
  91. केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान हिसार के निदेशक डॉ. सतबीर सिंह दहिया है
  92. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हरियाणा के अम्बाला जिले में एयरपोर्ट विकसित करने का निर्णय लिया है
  93. हरियाणा का राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम आस्ट्रेलिया के सिडनी में बने स्टेडियम की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा
  94. हरियाणा सरकार द्वारा अम्बाला शहर में स्थित नौरंगराय सरोवर का पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है
  95. हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच मेट्रो सेवा 2021 तक शुरू होगी
  96. देश का छठा कृत्रिम अंग निर्माण केंद्र हरियाणा फरीदाबाद में बनाया जाएगा
  97. फलोरा ऑफ मोरनी हिल्स, विजिटेटिव सर्वे ऑफ मोरनी हिल्स तथा मोरनी क्षेत्र के महत्वपूर्ण औषधीय पादप नामक 3 किताबे आचार्य बाल कृष्ण ने लिखी है
  98. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 1970 से लेकर अब तक के रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया है
  99. सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 2019 में पार्टनर कंट्री के रुप में थाईलैंड देश को चुना गया है
  100. सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 2019 में थीम स्टेट महाराष्ट्र राज्य को चुना गया है

 

हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 1 – Click here
हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 2 – Click here
हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 3 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 4  – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 5 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 6 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 7 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 8 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 9 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 10 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 11 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 12 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 13 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 14 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 15 – Click here

यहा इस लेख में हमने Haryana GK प्रश्न उतर Set 16 के बारे में बताया है। जो IBPS RRB, Railway, SSC UPSC CET, Bank Exams, HSSC कांस्टेबल, HSSC Sub Inspector, पुलिस सेवा-कांस्टेबल व उपनिरीक्षक, लेखपाल पटवारी, अवर व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, प्रांतीय सिविल सेवा, प्रांतीय न्यायिक सेवा प्रश्न उतर में आपके लिए बहुत फयदेमन्द है मुझे उम्मीद है कि ये आपको पसंद आएगी। अगर आपको ये “Haryana GK प्रश्न उतर” के बारे में दी जानकारी पसंद है तो हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर जरुर करें। और नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।

Leave a Reply

Top