You are here
Home > Samanya Gyan > Haryana GK प्रश्न उतर Set 1

Haryana GK प्रश्न उतर Set 1

नमस्कार दोस्तो, हम आपको Haryana GK के ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न उतर बताने जा रहे है जो हर परीक्षा में आते रहते है। तो आप इन्हें अच्छे से पढ लीजिये और याद कर लीजिये ताकि इनमें से कोई भी प्रश्न परीक्षा में आ जाये तो किसी भी हालत में गलत न ना। हम यहा आपको Haryana GK प्रश्न उतर Set के रूप में दे रहे है जिससे आप को इन्हें पढने में कोई परेशानी नही होगी आपको Suggest करुंगा की आप इस पोस्ट को अपनें Bookmark में Save कर लीजिये और जब भी आपको Time मिले तो इसे अच्छे से पढिये क्योंकि ये सभी प्रश्न उतर बहुत ही महत्वपूर्ण है।

  1. हरियाणा के जस्टिस सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाया गया है
  2. हरियाणा में हरियाणा सुपर 100 योजना के तहत IIT, JEE व NEET के छात्रों को निशुल्क कोचिंग दी जाती है
  3. पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एफआईआर में धर्म का उल्लेख नही करने का आदेश दिया है
  4. हरियाणा सरकार ने फतेहाबाद जिले के गांव काजलहेडी, ढाणी माजरा व धांगड़ स्थित दुर्लभ वन्य प्राणी सुरक्षित क्षेत्र को सामुदायिक आरक्षित क्षेत्र घोषित किया है
  5. हरियाणा का महात्मा गांधी मूलचंद जैन को कहा जाता है
  6. कुरुक्षेत्र जिले में स्थित श्री काम्यकेश्वर महादेव मंदिर एवं तीर्थ पर ज्येष्ठ माह की शुक्ला सप्तमी को मेला लगता है
  7. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली में शहीद हुए हरियाणा के हिसार जिले के पालुराम जवान की अस्थियां भारत वापस आई
  8. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली में शहीद हुए हरिसिंह झज्जर जिले से सम्बंधित है, जिनकी अस्थियां भारत लाई गई
  9. हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के चेयरमैन जगजीत सिंह है
  10. नेशनल हेराल्ड केस के तहत हरियाणा के पंचकूला जिले में स्थित प्लॉट को ईडी ने सील कर दिया है
  11. 31वां अन्तर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेला 2017 1-15 फ़रवरी तक आयोजित हुआ
  12. पहला प्रवासी हरियाणा दिवस 2017 गुरुग्राम में आयोजित किया गया था
  13. दूसरा हरियाणा एग्री लीडरशिप समिट सूरजकुंड पर आयोजित हुआ
  14. हरियाणा में ई-स्टाम्पिंग को 1 मार्च 2017 से अनिवार्य कर दिया गया है
  15. हरियाणा के 2017-18 का बजट पिछले वर्ष से 13.18% अधिक है
  16. हरियाणा का 2017-18 का बजट 102329.35 करोड़ ₹ का है
  17. पूनम रानी कुरुक्षेत्र की रहने वाली है
  18. भारतीय महिला हॉकी टीम का नया कप्तान पूनम रानी को बनाया गया है
  19. खादी के पुरोधा महेशदत्त शर्मा पानीपत के रहने वाले थे
  20. 31वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का सहभागी देश मिश्र था
  21. 31वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का थीम राज्य झारखण्ड था
  22. हरियाणा सरकार ने लिंग अनुपात निगरानी डैशबोर्ड की स्थापना पानीपत पर की
  23. हरियाणा इंटरनेशनल शार्ट फिल्म फेस्टिवल 13 से 16 अप्रैल 2017 को कुरुक्षेत्र में आयोजित किया गया
  24. ERO NET एप्लिकेशन शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है
  25. हरियाणा का नया मोटर व्हीकल टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2017 से लागु हुआ है
  26. हरियाणा सरकार ने मोर खीसा कैशलेस एप को शुरू किया है
  27. हरियाणा का पहला तीन दिवसीय साहित्य संगम सम्मलेन 17 से 19 मार्च 2017 तक पंचकुला में हुआ था
  28. हरियाणा सरकार मूल सुविधा से वंचित  50 गावों का 2017 में विकास करवाएगी
  29. नरक जीते देवसर’ पुस्तक के लेखक राजकुमार भारद्वाज है
  30. ‘लीजेंड ऑफ कर्ण’ उपन्यास के रचयिता करण वीर अरोड़ा है
  31. दूसरा हरियाणा एग्री लीडरशिप समिट 17 से 19 मार्च को आयोजित हुआ
  32. हरियाणा सरकार द्वारा 20 खंडों में स्वर्ण जयंती खंड उत्थान योजना की घोषणा की गयी है
  33. सक्षम योजना के अंतर्गत 35 वर्ष से कम आयु के बेरोजगारों को 100 घंटे काम के बदले 9000 ₹ मासिक वेतन दिया जायेगा
  34. हरियाणा सरकार ने शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए मंगल नगर विकास योजना की घोषणा की है
  35. हरियाणा सरकार द्वारा 3000 से 10000 आबादी वाले 1500 गाँवों के विकास के लिए दीनबंधु हरियाणा ग्राम उदय योजना चलाई गयी है
  36. लोक गायक एवं कवि केदारमल फतेहपुरी गॉव के रहने वाले थे
  37. हरियाणा राज्य सरकार ने प्रत्येक घर को स्मार्ट आईडी देने का फैसला किया
  38. हरियाणा के शहरों को स्मार्ट बनाने में कनाडा सहयोग करेगा
  39. हरियाणा के 125 खंडों में वित्तीय साक्षरता केन्द्र बनाये जायेंगे
  40. द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित कैप्टन चाँदरूप कुश्ती खेल से सम्बंधित थे
  41. हरियाणा सरकार ने ‘ऑपरेशन दुर्गा’ 13 अप्रैल 2017 से शुरू किया था
  42. नई दिल्ली में पहली सौर ऊर्जा पैनल युक्त डीईएमयू (DEMU) ट्रेन का उद्घाटन किया गया
  43. प्रो रेसलिंग लीग के दूसरे संस्करण में पंजाब रॉयल्स टीम विजयी हुई
  44. हरियाणा में सरकारी नौकरियों के लिए एंट्री लेवल पर अधिकतम आयु सीमा 40 साल से बढ़ाकर 42 साल की गई है
  45. हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष कँवर पाल जगाधरी विधान सभा सीट से हैं
  46. हरियाणा के स्टेट रेजिडेंस डाटा बेस को तैयार करने में आंध्र प्रदेश राज्य मदद करेगा
  47. अनीता कुंडू के बाद चीन की तरफ से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली हरियाणा की दूसरी महिला आशा सिंह हैं
  48. अर्जुन अवार्डी पानीपत के जसवीर का सम्बन्ध कबड्डी खेल से है
  49. हरियाणा में 42 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड से सम्मानित किया गया
  50. हरियाणा सरकार ने मजदूर दिवस 1 मई को ना मनाकर विश्वकर्मा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है
  51. हरियाणा में मित्र कक्ष पंजाब राज्य की तर्ज पर बनेगा
  52. हरियाणा प्रदेश के 14 हज़ार तालाबों को न्यू वाटर अथॉरिटी ऑफ़ सिंगापुर के सहयोग से संवारा जा रहा है
  53. हरियाणा का गुमथाला गढू गाँव भारत का पहला WIFI हॉटस्पॉट गाँव बन गया है
  54. वर्तमान में हरियाणा के लोकायुक्त जस्टिस नवल किशोर अगरवाल हैं
  55. हरियाणा ने स्कूली छात्रों के लिए ई-पाठ्यपुस्तक पोर्टल की शुरूआत की है
  56. हरियाणा में डीजीएफएएसएलआई-ईएसआईसी व्यावसायिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं विकास केंद्र फरीदाबाद में स्थापित किया गया है
  57. हरियाणा विधान सभा की 90 सीटों में से 13 महिलाएं हैं
  58. हरियाणा विधान सभा में प्रतिपक्ष (विपक्ष) का नेता अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद विधान सभा सीट से हैं
  59. वर्तमान में हरियाणा विधुत विनियामक आयोग (Haryana Electricity Regulatory Commission/HERC) के चेयरमैन जगजीत सिंह हैं
  60. 2018 विंटर ओलिंपिक में रूस के भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है
  61.  हरियाणा में GST 1 जुलाई 2017 को लागु हुआ
  62. ‘दिल बदल हरियाणा राजनीति की स्वर्ण जयंती’ पुस्तक के लेखक दीपकमल सहारण है
  63. केंद्र सरकार ने स्‍वच्‍छ भारत मिशन में महिलाओं की भूमिका हेतु राष्‍ट्रव्‍यापी स्‍वच्‍छ शक्ति सप्‍ताह पहल का शुभारंभ किया
  64. हरियाणा में स्‍वच्‍छ शक्ति सप्‍ताह का शुभारंभ गुरुग्राम में किया गया
  65. हरियाणा में स्‍वच्‍छ शक्ति सप्‍ताह का शुभारंभ नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया
  66. हरियाणा सरकार ने स्कूलों में चल रहे विज्ञान क्लब की संख्या 20 से बढ़ाकर 200 करने का फैसला किया है
  67. हरियाणा के वित मंत्री कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद विधान सभा सीट से चुने हुए हैं
  68. हरियाणा की पहली महिला पायलेट प्रियंका सूलीखेड़ा की रहने वाली है
  69. हरियाणा की पहली महिला पायलेट प्रियंका है
  70. ‘ऑपरेशन दुर्गा’ मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने से सम्बंधित है
  71. विदेश मंत्रालय की पहल पर हरियाणा के 3 जिलों में ‘पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र’ आरम्भ किए गये है
  72. हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा में सुधार के लिए सक्षम हरियाणा अभियान डेल फाउंडेशन के सहयोग से आरंभ किया जायेगा
  73. हरियाणा के मेवात क्षेत्र के मरोड़ा गांव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से जाना जाएगा
  74. बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने जीरकपुर परं देश का पहला पौष्टिक रेस्टोरेंट खोला है
  75. हरियाणा में महिला पुलिस स्वयंसेवी पहल केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आरंभ की गयी
  76. विश्व का सबसे छोटा और सबसे चौड़ा 16 लेन का 3 किलोमीटर का राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा में गुरुग्राम पर बनाया जा रहा है
  77. 27वां व्यास सम्मान 2017 ममता कालिया को दिया गया है
  78. देश का पहला मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल चंडीगढ़ पर आयोजित हुआ
  79. ‘हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला’ हरियाणा में पहली बार गुरुग्राम पर आयोजित हुआ
  80. फरीदाबाद के अटाली गाँव के ध्यानचंद अवार्डी भूपेन्द्र सिंह एथेलेटिक्स खेल से हैं
  81. राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह संतनगर से है
  82. हरियाणा की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक आईटीआई तिगांव पर बनाई जा रही है
  83. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अम्बाला कैंट विधान सभा सीट से चुने हुए हैं
  84. हरियाणा के कानून और विधि सम्बन्धी मंत्रालय कैप्टन अभिमन्यु के पास है
  85. हरियाणा के प्रत्येक जिले में खेलों के लिए 25 करोड़ रुपये की लागत के स्वर्ण जयंती इंडोर स्टेडियम बनाये गये
  86. हरियाणा के प्रत्येक जिले में उसके किसी लोकप्रिय खेल के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वर्ण जयंती सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना लागु हुई ?
  87. हरियाणा में 22 वां जिला 4 दिसम्बर 2016 को बनाया गया है
  88. हरियाणा में 22 वां जिला चरखी दादरी बनाया गया है
  89. अम्बाला जिले को पुलिस कमिश्नरी प्रणाली से बाहर किया गया है
  90. हरियाणा सरकार ने ‘खुले में शौच से आजादी’ नाम से सप्ताह के तहत विशेष अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त को चलाया
  91.  हरियाणा सरकार सूखे की समस्या से निपटने के लिए जिला स्तर पर सूखा निगरानी केंद्र बनाएगी
  92. हरियाणा में 2 नए सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजिनियरिंग ऐंड टेक्नॉलोजी खोले जायेंगे
  93. हरियाणा में पहला आंतरिक सुरक्षा विश्वविद्यालय करनाल पर बनाया जायेगा
  94. हरियाणा मे एनसीसी के पैटर्न पर पुलिस कैडिट कोर कोर्स शुरु करने का विचार है
  95. हाल ही में देश के 30 स्मार्ट शहरों की सूची में हरियाणा के करनाल जिले को स्थान मिला है
  96. हरियाणा सरकार गुरुग्राम में डिजिटल इंडिया के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मोबाइल एप्लीकेशन केंद्र खोलेगी
  97. भारत का वह पहला राज्य हरियाणा है, जिसने आनलाइन कस्टडी सर्टिफिकेट्स शुरू किये हैं
  98. हरियाणा का पहला कैशलेस गाँव नीलांवली है
  99. राज्य में ‘जीरो एनर्जी हाउस’ (सौर ऊर्जा पर आधारित) की नई मुहीम सिरसा जिले से आरम्भ की गई
  100. राज्य के सोनीपत जिले में कचरा निस्तारण विद्युत उत्पादन संयत्र स्थापित किया गया

सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 1 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 2 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 3 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 4 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 5 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 6 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 7 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 8 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 9 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 10 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 11 – Click here

यहा इस लेख में हमने Haryana GK प्रश्न उतर Set 1 के बारे में बताया है। जो आपके लिए बहुत फयदेमन्द है मुझे उम्मीद है कि ये आपको पसंद आएगी। अगर आपको ये “Haryana GK प्रश्न उतर” के बारे में दी जानकारी पसंद है तो हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर जरुर करें। और नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।

Leave a Reply

Top