You are here
Home > Samanya Gyan > Haryana GK प्रश्न उतर Set 9

Haryana GK प्रश्न उतर Set 9

Haryana GK प्रश्न उतर Set 9 नमस्कार दोस्तो हम आपको Haryana GK के ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न उतर बताने जा रहे है जो हर परीक्षा में आते रहते है। अगर आप HSSC की तयारी कर रहे है तो आप इन्हें अच्छे से पढ लीजिये और याद कर लीजिये ताकि इनमें से कोई भी प्रश्न परीक्षा में आ जाये तो किसी भी हालत में गलत न हो। हम यहा आपको Haryana GK प्रश्न उतर Set के रूप में दे रहे है जिससे आप को इन्हें पढने में कोई परेशानी नही होगी आपको Suggest करुंगा की आप इस पोस्ट को अपनें Bookmark में Save कर लीजिये और जब भी आपको Time मिले तो इसे अच्छे से पढिये क्योंकि ये सभी प्रश्न उतर बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Haryana GK प्रश्न उतर Set 9

हरियाणा लोक सेवा आयोग हरयाणा में आयोजित होनी वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ जैसे शिक्षक भर्ती, TET, हरियाणा पुलिस, HSSC कांस्टेबल, HSSC Sub Inspector, पुलिस सेवा-कांस्टेबल व उपनिरीक्षक, लेखपाल पटवारी, अवर व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, प्रांतीय सिविल सेवा, प्रांतीय न्यायिक सेवा आदि में निश्चित रूप से हरयाणा के इतिहास, भूगोल, अर्थतंत्रा, राजव्यवस्था, कृषि एवं ग्रामीण परिवेश, विभिन्न समाज कल्याण संबंधी योजनाएँ एवं कला-संस्कृति आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। हमने प्रस्तुत वेबसाईट में महत्वपूर्ण प्रश्न, उच्च स्तरीय व सारगभि॔त परीक्षा सामग्री संकलित की है।

  1. हरियाणा में बिजली विभाग अब उज्ज्वला योजना के तहत एलईडी बल्बों को घर-घर जाकर बांटने की योजना बना रहा है
  2. प्रदेश की जेलों में सजा काट रही माँ के साथ बंद बच्चों को प्रति माह 2000 रुपए दिए जाएंगे
  3. एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने अरावली की पहाडिय़ों को नुकसान पहुंचाने पर हरियाणा सरकार पर 30 हजार जुर्माना लगाया है
  4. हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दलीप सिंह है
  5.  प्रदेश में भाजपा का प्रदेश कार्यालय पंचकूला में बनाया गया है
  6. हरियाणा प्रदेश में हर जिले में अंबेडकर छात्रावास बनाए जाएंगे
  7. हरियाणा में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए 8वीं क्लास में बंद हुई बोर्ड की परीक्षाओं को दोबारा से शुरू किया जाएगा
  8. उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए टू-व्हीलर लाने वालों को हेलमेट और कार-जीप लाने वाले वालों को सीट बेल्ट जरुरी कर दिया है
  9.  प्रदेश सरकार अब सी-डी श्रेणी के आश्रितों को राहत देने के लिए मृतक कर्मियों का बकाया भरेगी
  10. हरियाणा के सरकारी स्कूलों मे छात्रों की योग्यता बढाने और कम्यूनिकेशन लेवल सुधारने के लिए टैबलेट लैब और स्मार्ट क्लास की शुरुआत की जा रही है
  11. हरियाणा में पहली बार PWD का ऑनलाइन बुकिंग रेस्ट हाउस गुरुग्राम में खोला गया है
  12. ‘गोबर्धन योजना’ की शुरुआत हरियाणा में कुंजपुरा से की गई है
  13. मजदूर दिवस हर वर्ष 1 मई को मनाया जाता है
  14. गोबर्धन योजना की शुरुआत 30 अप्रैल 2018 को की गई थी
  15. देश में गोबर्धन योजना की शुरुआत कुंजपुरा, करनाल से हुई
  16. 65 देशों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन वर्ल्ड यूनियन ऑफ होलसेल मार्किट (डब्ल्यूयूडब्ल्यूएम) कॉन्फ्रेंस का आयोजन हरियाणा गुरुग्राम में किया गया
  17. प्रदेश में 29वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मनाया गया
  18. भारत की पहली महिला बॉक्सिंग चीफ कोच अमनप्रीत कौर है
  19. कूड़े से बिजली बनाने वाला भारत का सबसे बड़ा प्लांट गुरुग्राम में स्थापित किया गया
  20. हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत वर्ष 2018-19 में 1.15 लाख युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है
  21. राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत बीपीएल के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण दिए जाएंगे
  22. हरियाणा देश का वह पहला राज्य जहाँ से आयुष्मान योजना की शुरुआत की गई है
  23. हरियाणा प्रदेश में 32 करोड़ रूपए की लागत से प्रिंट एवं पैक, बेकरी और फार्मा पार्क करनाल में स्थापित किये गए
  24. हरियाणा में आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत 70 लाख लोगो को स्वास्थ्य प्रदान करने का लक्ष्य रखा है
  25. हरियाणा में 3 जिलों में अभी तक एयर क्वालिटी मोनिटरिंग सिस्टम लगा हुआ है
  26. क्राइम कंट्रोल के लिए चार राज्यों के लिए इंटर स्टेट इंफॉर्मेंशन सेंटर का मुख्यालय गुरुग्राम में बनेगा
  27. हरियाणा के गांवों के तालाबों का उद्धार करने के लिए ‘सहयोग क्लब’ की शुरूआत मानेसर मे की गई है
  28. हरियाणा में निजी बसों में बुजुर्गों यानी सीनियर सिटीजन को किराये में 50% छुट मिलेगी
  29. हरियाणा प्रदेश में अब वाहनों पर टेंपरेरी नंबर लगाने की व्यवस्था को बंद किया गया है
  30. WHO की तरफ से जारी रिपोर्ट में विश्व के प्रदूषित शहरों में दूसरे नंबर पर हरियाणा का फरीदाबाद शहर है
  31. हरियाणा प्रदेश का सबसे बड़ा पशु चिकित्सालय हिसार में बनाया जा रहा है
  32. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 6 मई 2018 को इजराइल और यूके के 9 दिवसीय विदेश दौरे पर गए थे
  33. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 5 मई को पंचकूला से 309 पार्को एवं व्यामशालाओं का एक साथ उद्घाटन किया है
  34. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन 5 मई है
  35. राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत बेहतर काम करने पर हरियाणा राज्य को सम्मानित किया गया है
  36. हरियाणा प्रदेश में 401 व्यायामशालाओं का उद्घाटन 5 मई को किया गया
  37. दिल्ली में आयोजित मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता में मिस इंडिया हरियाणा 2018 का खिताब मीनाक्षी चौधरी ने जीता है
  38. ग्राम स्वराज अभियान के तहत आजीविका एवं कौशल विकास दिवस 5 मई को मनाया गया है
  39. हरियाणा के नेपाल सिंह ने दुनिया के सबसे ऊंचे रोड पर तिरंगा फहराया
  40. हरियाणा में केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय स्टेशन सिरसा में स्थित है
  41. सामाजिक न्याय मंत्रालय ने ‘कोक्लेयर इम्प्लांट जागरूकता कार्यक्रम’ फरीदाबाद में आयोजित किया
  42. हरियाणा को 15 अगस्त 2019 तक पूरी तरह पेपरलैस बनाने का लक्ष्य रखा गया है
  43. थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा के नितिन ने गोल्ड मेडल जीता
  44.  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 8 मई को इजराइल में आयोजित अंतराष्ट्रीय कृषि मेले भाग लिया था
  45. पाकिस्तान जाने वाली रावी नदी के पानी से हरियाणा में सिंचाई पर विचार किया जा रहा है
  46. हरियाणा सरकार ने स्वच्छ भारत इंटरशिप योजना शुरू की है
  47. हरियाणा प्रदेश की पहली सेनेटरी नैपकिन पैड यूनिट की स्थापना फतेहाबाद पर की गई
  48.  प्रदेश में राष्ट्रीय कैडेट कोर तर्ज पर हरियाणा पुलिस कैडेट कोर स्थापित किया गया है
  49. हरियाणा प्रदेश में 21 जून को 750 व्यायामशालाओं में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था
  50. स्टेट्स ऑफ़ पोलिसिंग इन इंडिया रिपोर्ट 2018′ में हरियाणा राज्य की पुलिस को बेस्ट पुलिस बताया है
  51. प्रदेश सरकार ने राज्य मंत्रीवक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन रहीस खान को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है
  52. उज़्बेकिस्तान के ताशकेंट में 9 से 13 मई 2018 तक आयोजित एशियन कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा की 6 बेटियों ने मेडल जीते है
  53. विश्व मातृ दिवस World Mother Day मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है
  54. इंग्लैड के दौरे पर गए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वहां पर 6 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए है
  55. हरियाणा सरकार ने फसलों के सुरक्षित और वैज्ञानिक भंडारण के लिए साइलो भंडारण नवीनतम तकनीक को अपनाने की योजना बनाई है
  56. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश की करनाल जेल में बनने वाली गौशाला की आधारशिला रखी
  57. इजरायल देश की तर्ज पर हरियाणा में भी मेडिकल सुविधाओं से लैस एंबुसाइकिल प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है
  58. हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य जहाँ सभी जिलों में राह्गीरी आधिकारिक तौर पर लागू की गई है
  59. हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने तुरंत रोजगार दिलवाने वाले 10 नए कोर्सेज शुरू किये है
  60. हरियाणा में सबसे ज्यादा रेवेन्यू गुरुग्राम देता है
  61. हरियाणा प्रदेश में तीसरा साइबर थाना फरीदाबाद में खुलगा
  62. हरियाणा सरकार ‘रोजगारपरक कौशल’ का नाम बदलकर संवाद कौशल नाम रखने का निर्णय लिया है
  63. हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत एक राज्य स्तरीय स्वीकृति कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है
  64. हरियाणा सरकार के द्वारा चलाई जा रही भावांतर भरपाई योजना के तहत 4 फसलों को शामिल किया गया है
  65. हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में स्थित खेदड़ थर्मल पॉवर प्लांट में हादसा हुआ है
  66. रोहतक में स्थित पीजीआईएमएस के ट्रामा सेंटर में देश का 12वां एडवांस ट्रामा लाइफ सपोर्ट प्रोग्राम (एटीएलएस) सेंटर खुल रहा है
  67. हिमाचल प्रदेश की सरकार अब हरियाणा की विश्व प्रसिद्ध मुर्राह नस्ल भैंस व साहिवाल गायों के फार्म खोलेगी
  68. हरियाणा सरकार ने अन्तर्जातीय विवाह शगुन योजना की राशि को बड़ा कर अब 2.50 लाख रूपए कर दिया है
  69. 16 मई को दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पहले भारतीय पिता-पुत्री अजीत बजाज और दीया बजाज है
  70. नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ने 23-24 मई 2018 को हरियाणा का दौरा किया
  71. हरियाणा उर्दू अकादमी द्वारा प्रकाशित त्रिमासिक पत्रिका का नाम जमनातट है
  72. हरियाणा के गांवों में पानी संबंधी समस्याओं को समाधान करने में इजऱाइल का ताहल ग्रुप सहयोग करेगा
  73.  प्रो कबड्डी लीग सीजन-6  7 अक्टूबर से शुरू हुआ था
  74. करनाल की कल्पना चावला हेल्थ साईंस यूनिवर्सिटी का नाम अब बदलकर दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर किया गया है
  75. हरियाणा सरकार ने प्रदेश में राशन डिपो के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को सरल कर दिया है
  76. सिरसा जिले के गुरूद्वारे में साढ़े तीन लाख रुपये का पंखा लगाया गया है
  77. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की हिमानी पूनिया को डॉक्टरेट शोध के लिए प्रधानमंत्री फैलोशिप प्रदान की गई है
  78. हरियाणा सरकार ने पंचायती राज विभाग के सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद प्रतिनिधियों का मानदेय बढाया है
  79.  हरियाणा में विद्यालयों में 9 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ष के बच्चों के लिए 525 खेल नर्सरियां स्थापित की गई है
  80. मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल, राई(सोनीपत) को खेल विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है
  81. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दीनबंधु छोटूराम कुश्ती अकादमी का उद्घाटन खरखौदा में किया था
  82.  केंद्र सरकार ने हरियाणा में नांगल चौधरी फ्रेट विलेज (इंटिग्रेटेड मल्‍टी मॉडल लॉजिस्टिक हब) बनाने को मंजूरी दी गई है
  83. स्व्च्छता रैंकिंग 2018 में हरियाणा को एक अवार्ड मिला है
  84. हरियाणा सरकार ने स्कूल न जाने वाली 11 से 14 वर्ष की आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एसएजी योजना लागू करने का निर्णय है
  85. हरियाणा सरकार ने दिव्यांग कर्मचारियों को मिलने वाले नौकरी के प्रमोशन के आरक्षण को खत्म कर दिया है
  86. हरियाणा में अब सेना भर्ती की प्रक्रिया के दौरान मल्टी ड्रग टेस्ट लिया जाएगा
  87. हरियाणा के करनाल की बेटी दिव्या गुप्ता मध्यप्रदेश राज्य में जज बनी है
  88. हरियाणा की सबसे कम उम्र की माउंट एवरेस्ट फतेह करने वाली प्रतिभागी शिवांगी पाठक है
  89. प्रदेश का पहला स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट पानीपत जिले में लगाया गया है
  90. हरियाणा सरकार की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दुर्घटना सहायता योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु एवं दिव्यांग होने पर परिवार को 1 लाख रु. की सहायता राशी मिलेगी
  91. टूंटी लगाओ पानी बचाओ अभियान के तहत प्रदेश भर के 30 उपमंडलों के तहत आने वाले गांवों में एक लाख घरों में टूंटी लगाई गई
  92. 20 मई को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पुलिस कॉम्लेक्स मधुबन में 84वें बैंच के 4225 जवानों की पासिंग आउट परेड में शिरकत की
  93. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का नया चेयरमैन यधुवीर सिंह मलिक को नियुक्त किया गया
  94.  केंद्र सरकार ने हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश राज्यों में गेहूं व धान की फसल के अवशेष प्रबंधन के लिए 1100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी
  95. हरियाणा के अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी है
  96. हरियाणा सरकार प्रदेश के आपराधिक प्रवृति के लोगों व संदिग्ध व्यक्तियों को पहचानने के लिए फेस और वॉयस डाटा बैंक तैयार कर रही है
  97. प्रदेश में स्पेशल ओलिंपिक में सोना जीतने वाले खिलाडियों को 50 हजार पुरस्कार राशि मिलेगी
  98. सिख राज की पहली राजधानी किला लौहगढ़ है
  99. सरस्वती नदी के विकास को लेकर इसरो और एनआईएच के साथ 2 समझोते हुए है
  100. हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त 2019 तक सभी सरकारी कार्यालयों को पेपरलैस करने का लक्ष्य रखा है

 

हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 1 – Click here
हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 2 – Click here
हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 3 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 4  – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 5 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 6 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 7 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 8 – Click here

यहा इस लेख में हमने Haryana GK प्रश्न उतर Set 9 के बारे में बताया है। जो IBPS RRB, Railway, SSC UPSC CET, Bank Exams, HSSC कांस्टेबल, HSSC Sub Inspector, पुलिस सेवा-कांस्टेबल व उपनिरीक्षक, लेखपाल पटवारी, अवर व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, प्रांतीय सिविल सेवा, प्रांतीय न्यायिक सेवा प्रश्न उतर में आपके लिए बहुत फयदेमन्द है मुझे उम्मीद है कि ये आपको पसंद आएगी। अगर आपको ये “Haryana GK प्रश्न उतर” के बारे में दी जानकारी पसंद है तो हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर जरुर करें। और नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।

Leave a Reply

Top