You are here
Home > Samanya Gyan > Haryana GK प्रश्न उतर Set 7

Haryana GK प्रश्न उतर Set 7

Haryana GK प्रश्न उतर Set 7 नमस्कार दोस्तो, हम आपको Haryana GK के ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न उतर बताने जा रहे है जो हर परीक्षा में आते रहते है। तो आप इन्हें अच्छे से पढ लीजिये और याद कर लीजिये ताकि इनमें से कोई भी प्रश्न परीक्षा में आ जाये तो किसी भी हालत में गलत न ना। हम यहा आपको Haryana GK प्रश्न उतर Set के रूप में दे रहे है जिससे आप को इन्हें पढने में कोई परेशानी नही होगी आपको Suggest करुंगा की आप इस पोस्ट को अपनें Bookmark में Save कर लीजिये और जब भी आपको Time मिले तो इसे अच्छे से पढिये क्योंकि ये सभी प्रश्न उतर बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Haryana GK प्रश्न उतर Set 7

  1. पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर 3 दिवसीय सालाना प्राचीन चैत्र चौदस मेला 11 मार्च 2018 को शुरू हुआ था
  2. ‘बेटी बचाओ’ के लिए ‘गुड़िया रानी’ गीत को 8 मार्च को गायक दलेर मेहंदी ने लांच किया
  3. प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल में स्थापित किया जा रहा है
  4. हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय कृषि विस्तार एवं प्रौद्योगिकी मिशन के तहत बीज एवं पौधरोपण के लिए योजना बनाने और देख-रेख करने के लिए बीज मिशन कमेटी का गठन किया है
  5. वन्य प्राणियों-वनस्पति के संरक्षण के लिए अबूबशहर सामुदायिक रिजर्व सिरसा जिले में घोषित किया गया है
  6. बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं देने पर हरियाणा को 5 पुरस्कार मिले है
  7. गुरुग्राम यूनिवर्सिटी का कुलपति डा. मार्कण्डेय आहूजा को नियुक्त किया गया है
  8. प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना राज्य के 13 जिलों में किर्याविन्त की गई है
  9. मैक्सिको में शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जितने वाली झज्जर की मनु भाकर ने सिडनी में जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में 4 गोल्ड जीते है
  10. इज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में हरियाणा 2018 में टॉप पर है
  11. प्रदेश के प्रत्येक जिले में मिडिया सेंटर बनाने की शुरुआत मार्च 2018 से हुई
  12. हरियाणा में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए विशेष प्रावधान होगा
  13. हरियाणा सरकार से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के डाटा को रिकवर करने के लिए बिटकॉइन में 1 करोड़ रुपए की डिमांड की गई है
  14. ठोस कचरा प्रबंधन नियमों की अनदेखी पर हरियाणा सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई
  15. हरियाणा सरकार ने प्रदेश के हर जिले में डिस्ट्रिक्ट मेडिकल बोर्ड फॉर नेग्लिजेंस नाम से मेडीकल बोर्ड का गठन करने का फैसला किया है
  16. दीपा मलिक भारतीय पैरा-एथलीट ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में F53 श्रेणी की जेवेलिन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर एशिया में नंबर एक की रैंक प्राप्त की है
  17. हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में गाय व भैसों के लिए पेइंग गेस्ट खोलने के आइडिया पर विचार कर रही है
  18. हरियाणा में व्यापर कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण अग्रवाल है
  19. हरियाणा सरकार ने राज्य की आउटसोर्सिंग नीति के भाग-1 पर प्रदेश की आरक्षण नीति लागू करने का निर्णय लिया है
  20. देश के सबसे लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक की आधारशिला रोहतक में रखी गई है
  21. अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला कल्पना चावला का जन्म करनाल मे हुआ था
  22. हरियाणा सरकार विधवा पेंशन की तर्ज पर विधुर पेंशन योजना शुरू की है
  23. सोनीपत जिले के गन्नौर की अंतर्राष्ट्रीय बागवानी व सब्जी मार्किट विकसित करने के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल गठित किया गया है
  24. सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक है
  25. हरियाणा में बजट सत्र 2018 5 से 15 मार्च तक तक चला
  26. चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डें का नाम सरदार भगत सिंह के नाम पर रखा गया है
  27. हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के पहले उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार है
  28. हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के पहले अध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि है
  29. मार्च को राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने हरियाणा राजभवन में 172 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया
  30. पैरा ओलम्पिक खेलों में गोल्ड मैडल जितने वाले डिफ़ एन्ड डैम खिलाडी वीरेंद्र उर्फ़ गूंगा झज्जर के रहने वाले है
  31. प्रदेश के रोहतक जिले के विश्वविद्यालय में ‘खेल विज्ञान एवं खेल चिकित्सा’ विभाग खोला गया है
  32. श्रम कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन हरि प्रकाश शर्मा को नियुक्त किया गया है
  33. श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रमेश बल्हारा को नियुक्त किया गया है
  34. हरियाणा सरकार ने सरसों को 4000 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीदने की घोषणा की है
  35. प्रदेश में माता मनसा देवी का मंदिर पंचकूला में है
  36. हरियाणा का पहला साईबर थाना गुरुग्राम में खोला गया है
  37. हरियाणा सरकार ने प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विद्यालय सुरक्षा नीति तैयार की है
  38. हरियाणा के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूलों में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला खोली जा रही है
  39. हरियाणा सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए दी जा रही सहायता राशि में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की है
  40. आयुष्मान भारत मिशन के सीईओ इंद्र भूषण को नियुक्त किया गया है
  41. तृतीय साऊथ एशियन तीरंदाजी प्रतियोगिता ढाका में आयोजित हुई थी
  42. 18 से 22 मार्च तक आयोजित 16वीं जूनियर नैशनल वुशु प्रतियोगिता का आयोजन कुरूक्षेत्र में हुआ था
  43. हरियाणा के माता मनसा देवी परिसर में लिफ्ट और सौर ऊर्जा स्त्रोत का उद्घाटन किया गया
  44. स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2018 का आयोजन हरियाणा के पानीपत जिले में किया गया
  45. अम्बाला में टर्सरी केंसर केयर सेंटर स्थापित होगा
  46. सेवन समिट अभियान के तहत विश्व की दूसरी चोटी इंडोनेशिया स्थित कारस्टेन्स पिरामिड शिखर (इंडोनेशिया) पर हरियाणा की बेटी अनीता कुंडू ने फ़तेह की है
  47. साहसिक कार्य करने वालो को हरियाणा सरकार तेनजिंग राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान कर रही है
  48. पहलवान मौसम खत्री सोनीपत के निवासी है
  49. हरियाणा गुरुग्राम में रात्रि डयूटी के लिए सेना के भूतपूर्व सैनिकों में से 1000 अतिरिक्त विशेष पुलिस अधिकारियों को लगाने के लिए सहमति दी गई है
  50. राज्य भर में तृतीय स्थान पर आने के लिए झज्जर जिले कों प्रशस्ति पत्र व दो लाख रुपए नकद का पुरस्कार प्रदान किया गया
  51. राजीव गांधी एजुकेशन सिटी की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सोनीपत में बनाई जा रही है
  52. बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर सतीश कौशिक महेन्द्रगढ़ जिले से सम्बंधित है
  53. हरियाणा कौशल विकास विश्वविद्यालय की स्थापना पलवल में की जा रही है
  54. देशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग फूड सेफ्टी इंस्पेक्शन सिस्टम लागु कर रहा है
  55. भिवानी में आयोजित भारत केसरी दंगल 2018 में ओवरऑल चैंपियन का ख़िताब रेलवे टीम ने जीता है
  56. हरियाणा में तीसरा भारत केसरी कुश्ती दंगल भिवानी में आयोजित हुआ था
  57. शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव शहीदी दिवस 23 मार्च को मनाया जाता है
  58. हरियाणा के हर जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार बागवानी उत्कृष्टता केन्द्र खोलेगी
  59. सरकार ने गेहूं की खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840 रुपए प्रति क्विंटल किया है
  60. स्वॉर्ड ऑफ ऑनर का सम्मान पाने वाली देश की तीसरी महिला प्रीति चौधरी है
  61. हरियाणा में तीसरा कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन रोहतक में आयोजित हुआ था
  62. प्रदेश के सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी है
  63. हरियाणा के हिसार जिले में अंतर्राष्ट्रीय एविएशन हब बन रहा है
  64. 55 साल के इतिहास में पहली बार हरियाणा की 2 बेटियों ने आर्मी ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में शीर्ष सम्मान जीता है
  65. राज्य के स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए प्रोजेक्ट जिंदगी लांच किया गया है
  66. हरियाणा सरकार द्वारा अनिता कुंडू महिला पर्वतारोही को कल्पना चावला पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  67. हरियाणा सरकार ने जींद जिले के गाँव टोडी खेड़ी का नाम बदलकर सरना खेड़ी रखा है
  68. हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने भारतीय ग्रामीण महिला संघ का चेयरमैन लतिका शर्मा को  नियुक्त किया है
  69. हरियाणा उर्दू अकादमी डायरेक्टर नरेंद्र कुमार उपमन्यू है
  70. 19वां राष्ट्रीय स्त्री शक्ति अवार्ड वीना कुमारी को दिया गया है
  71. फाइटर प्लेन में अकेले उड़ान भर कर इतिहास रचने वाली दूसरी महिला भावना कंठ हरियाणा के अम्बाला जिले से सम्बंधित है
  72. गुरुग्राम में आयोजित इंटरनेशनल मेगा इवेंट मिस सुपरमॉडल वल्र्डवाइड 2018 में मिस सुपरमॉडल वल्र्डवाइड अलेक्सांद्र लिएश्कोवा को चुना गया
  73. हरियाणा में परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार है
  74. लवणग्रस्त मृदा के बारें में जानकारी के लिए किसानों के लिए सैलिनिटी एक्सपर्ट एप लांच की गई है
  75. हरियाणा में कृषि के क्षेत्र में इजराइल के सहयोग से 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी चल रहे है
  76. लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय हिसार के क्षेत्रीय पशु चिकित्सा,रोग निदान एवं विस्तार केंद्र का निर्माण 18 करोड़ रूपए में महेंद्रगढ़ में किया जा रहा है
  77. इंटरनेशनल सोलर एलायंस का मुख्यालय गुरुग्राम में है
  78. हरियाणा के भिवानी जिले में 8 करोड़ की लागत से फुटबॉल एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बनेगा
  79. करनाल जिले के सांसद अश्विनी चोपड़ा है
  80. राज्यसभा सांसद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स हरियाणा के हिसार जिले से सम्बंधित है
  81. मार्च 2018 में हरियाणा से राज्यसभा के लिए डीपी वत्स को निर्विरोध चुना गया था
  82. हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का मुख्यालय पंचकुला में है
  83. दीनबंधु छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हरियाणा सोनीपत में है
  84. प्रदेश में 100 नंबर पर आने वाली फेक कॉल्स से पुलिस ने छुटकारा पाने के लिए इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम आपनाया है
  85. हरियाणा सरकार करनाल निसिंग में राजकीय महिला कॉलेज खोलेगी
  86.  हरियाणा सरकार उत्तर प्रदेश के साथ पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग पर बढ़ावा दे रही है
  87. हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को बजट 2018-19 में कैशलेस मेडिकल सुविधा दी गई है
  88. भारतीय कुश्ती संघ ने चैंपियनशिप में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अब कुश्ती लड़ने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है
  89. हरियाणा बिजली निगमों के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शत्रुजीत कपूर है
  90. हरियाणा में ‘प्रधानमंत्री बिजली हर घर योजना सौभाग्य’ का शुभारम्भ नूंह से हुआ है
  91. लिंगानुपात में सुधार करने को लेकर कुरुक्षेत्र प्रशासन को प्रथम पुरस्कार मिला है
  92. हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन है
  93. हरियाणा में महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव राज शेखर वुंदरू है
  94.  यमुना नदी में बहने वाले प्रदूषित जल का समाधान खोजने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा ओम प्रकाश धनकर समिति का गठन किये जाने की घोषणा की गई
  95. राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में प्रगतिशील विकास को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा कृषि-व्यवसाय और खाद्य प्रसंस्करण नीति 2018 बनाई गई है
  96. महाराणा प्रताप बागबानी यूनिवर्सिटी की स्थापना करनाल में की गई है
  97. देश की जींद पहली ऐसी जेल जिसमें कामन सर्विस सैंटर (अटल सेवा केंद्र) की शुरूआत की है
  98. मलेशिया में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में हरियाणा की गौरी श्योराण ने गोल्ड मैडल जीता है
  99. दैनिक भास्कर जावेद अख्तर साहित्य सम्मान समारोह-2018 का पहला जावेद अख्तर सम्मान सूर्यभानु गुप्त  को दिया गया है
  100. घुमंतु-अर्ध घुमंतु कल्याण बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह है

 

हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 1 – Click here
हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 2 – Click here
हरियाणा GK प्रश्न उतर Set 3 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 4  – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 5 – Click here
Haryana GK प्रश्न उतर Set 6 – Click here

यहा इस लेख में हमने Haryana GK प्रश्न उतर Set 7के बारे में बताया है। जो आपके लिए बहुत फयदेमन्द है मुझे उम्मीद है कि ये आपको पसंद आएगी। अगर आपको ये “Haryana GK प्रश्न उतर” के बारे में दी जानकारी पसंद है तो हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर जरुर करें। और नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।

Leave a Reply

Top