You are here
Home > Samanya Gyan > Haryana GK प्रश्न उतर Set 18

Haryana GK प्रश्न उतर Set 18

Haryana GK प्रश्न उतर Set 18 नमस्कार दोस्तो हम आपको Haryana GK के ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न उतर बताने जा रहे है जो हर परीक्षा में आते रहते है। अगर आप HSSC की तयारी कर रहे है तो आप इन्हें अच्छे से पढ लीजिये और याद कर लीजिये ताकि इनमें से कोई भी प्रश्न परीक्षा में आ जाये तो किसी भी हालत में गलत न हो। हम यहा आपको Haryana GK प्रश्न उतर Set के रूप में दे रहे है जिससे आप को इन्हें पढने में कोई परेशानी नही होगी आपको Suggest करुंगा की आप इस पोस्ट को अपनें Bookmark में Save कर लीजिये और जब भी आपको Time मिले तो इसे अच्छे से पढिये क्योंकि ये सभी प्रश्न उतर बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Haryana GK प्रश्न उतर Set 18

हरियाणा लोक सेवा आयोग हरयाणा में आयोजित होनी वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ जैसे शिक्षक भर्ती, TET, हरियाणा पुलिस, HSSC कांस्टेबल, HSSC Sub Inspector, पुलिस सेवा-कांस्टेबल व उपनिरीक्षक, लेखपाल पटवारी, अवर व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, प्रांतीय सिविल सेवा, प्रांतीय न्यायिक सेवा आदि में निश्चित रूप से हरयाणा के इतिहास, भूगोल, अर्थतंत्रा, राजव्यवस्था, कृषि एवं ग्रामीण परिवेश, विभिन्न समाज कल्याण संबंधी योजनाएँ एवं कला-संस्कृति आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। हमने प्रस्तुत वेबसाईट में महत्वपूर्ण प्रश्न, उच्च स्तरीय व सारगभि॔त परीक्षा सामग्री संकलित की है।

Haryana GK प्रश्न उतर Set 18

1. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने फरवरी 2019 में अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया
उतर 50वां
2. हरियाणा प्रदेश के कितने किसानों को पद्मश्री अवार्ड के लिए चुना है 
उतर 3
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की किस यूनिवर्सिटी में दीन दयाल उपाध्याय इनोवेशन व इन्कयूबेशन सेंटर की आधारशिला वीसी से रखी 
उतर गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी
4. हरियाणा सरकार ने मनोहर ज्योति नई योजना के तहत किस वर्ष तक 4 हजार मेगावॉट सौर उर्जा पैदा करने का लक्ष्य रखा है
उतर 2020 तक
5. राष्ट्रीय पक्षी उद्यान सुलतानपुर हरियाणा के किस जिले में स्थित है 
उतर गुरुग्राम
6. हरियाणा के किस जिले में स्थित माधोगढ़ किला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है
उतर महेन्द्रगढ़
7. फरीदाबाद में स्थित ईएसआई अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का उद‌्घाटन किसने किया
उतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
8. प्रधानमंत्री ने हरियाणा के किस जिले में स्थित वॉर मेमोरियल की आधारशिला रखी
उतर पानीपत
9. हरियाणा ग्रंथ अकादमी पंचकूला का निदेशक किन्हें बनाया गया है 
उतर पूजा भाटिया
10. देश का 22वां एम्स हरियाणा के किस जिले में बनाया जाएगा
उतर रेवाड़ी
11. लोकसभा चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखने के लिए हरियाणा निर्वाचन आयोग ने किस एप को लांच किया है 
उतर सी-विजिल
12. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने हरियाणा के किस जिले में स्थित काला आम्ब को संवारने के लिए 3 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी 
उतर पानीपत
13. प्रदेश के किसानों व कृषक महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद ऑन लाइन उपलब्ध कराने के लिए एचएयू इ-मार्ट वेबसाइट का शुभारम्भ किसने किया
उतर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़
14. हरियाणा में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कौन सा पुरस्कार दिया जाएगा
उतर किसान रत्न पुरस्कार
15. हरियाणा के किस सांसद को ‘श्रेष्ठ सांसद अवार्ड’ दिया गया है
उतर दीपेन्द्र हुड्डा
16. हरियाणा साहित्य अकादमी का निदेशक किन्हें नियुक्त किया गया है
उतर पूरणमल गौड
17. हरियाणा रोडवेज में चालक व परिचालकों की ड्यूटियां ऑनलाइन करने वाला प्रदेश का पहला डिपो कौन सा बना है
उतर भिवानी डिपो
18. हरियाणा पुलिस का नया पुलिस महानिदेशक किन्हें बनाया गया है
उतर मनोज यादव
19. अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2019 का आयोजन कब से कब तक किया गया 
उतर 6 फरवरी से 10 फरवरी
20. प्रधानमंत्री ने किस जिले के कुटेल में बन रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी
उतर करनाल
21. प्रधानमंत्री मोदी ने किस हरियाणवी महिला को स्वच्छ शक्ति पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया
उतर रेखा
22. राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मोदी के वक्तव्यों पर आधारित किस पुस्तक के ई-संस्करण का विमोचन किया
उतर स्वच्छ भारत- संकल्प से सिद्धि
23. प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के किस जिले में स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का उदघाटन किया 
उतर झज्जर
24. हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ लिमिटेड का अध्यक्ष किन्हें नियुक्त किया गया है
उतर रघुनाथ कश्यप
25. हरियाणा में कहां स्थित श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी
उतर कुरुक्षेत्र
26. प्रधानमंत्री ने हरियाणा के किस जिले में स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की आधारशिला रखी
उतर पंचकूला
27. हरियाणा तालाब तथा अपजल प्रबंधन प्राधिकरण के किस एक्ट के तहत हरियाणा तालाब तथा अपजल प्रबंधन प्राधिकरण गठन किया गया
उतर एक्ट 2018
28. प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं की स्थिति से निपटने के लिए हरियाणा में किस फोर्स का गठन किया जा रहा है
उतर स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स
29. फोर्टिफाइड आटा योजना को हरियाणा के किन जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू की गई है 
उतर करनाल और अम्बाला
30. हरियाणा प्रदेश में पहली बार महिला हरियाणा रिजर्व पुलिस बटालियन का गठन होगा, जिसके लिए कितने पद मंजूर किये गए है 
उतर 1129
31. हरियाणा का कौन सा जिला सबसे पहले ओ.डी.एफ. प्लस-प्लस घोषित हुआ है 
उतर करनाल
32. कौन हरियाणवी बीएसएफ में प्रदेश की पहली और देश की तीसरी महिला सहायक कमांडेंट बनी है 
उतर सौम्या
33. केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल में मृदा सुधार और जलवायु परिवर्तन पर सेमिनार का आयोजन कब किया गया
उतर 7 से 9 फरवरी 2019
34. हरियाणा में किस जिले को सब्जियों की सबसे ज्यादा पैदावार के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है
उतर पानीपत
35. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के किस जिले में आयोजित स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम में भाग लिया
उतर कुरुक्षेत्र
36. हरियाणा में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कब मनाया गया
उतर 8 फरवरी
37. हरियाणा में कौन सा संस्थान कृषि रत्न पुरस्कार पाने वाला पहला संस्थान बन गया है
उतर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय
38. हरियाणा में ड्रग फ्री इंडिया कैंपेन की शुरुआत किस जिले से की गई
उतर हिसार
39. हरियाणा के कितने किसानों को किसान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया
उतर 24
40. हिसार एस्ट्रोटर्फ पर आयोजित 9वीं सीनियर वुमन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के डिविजन-बी का खिताब किस टीम ने जीता 
उतर साई
41. हरियाणा में आयोजित 9वीं सीनियर वुमन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के डिविजन-ए का खिताब किस टीम ने जीता
उतर रेलवे
42. हरियाणा में चौथे एग्री लीडरशिप समिट-2019 का आयोजन कहां पर किया गया
उतर गन्नौर
43. 9वीं सीनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा के किस जिले में किया गया है
उतर हिसार
44. हरियाणा पुलिस के नए डीजीपी कौन बने है
उतर मनोज यादव
45. मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं विमुक्त जाति के बीपीएल परिवारों की लड़की की शादी पर कितनी सहायता राशि दी जाती है 
उतर 51 हजार रुपये
46. हरियाणा के कितने जिलों में बाल परिषद केंद्र खोले जा चुके है
उतर 7
47. हरियाणा के राज्य कवि और देश के प्रख्यात रूबाई सम्राट जिनका हाल ही में निधन हो गया है 
उतर उदयभानु हंस
48. हरियाणा बजट 2019-20 विधानसभा में कब पेश किया गया
उतर 25 फरवरी
49. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किस जिले की महिला किसान नीतू देवी को किसान रत्न सम्मान से सम्मानित किया
उतर महेंद्रगढ़
50. हरियाणा कलारत्न पुरस्कार कितने वर्ष तक के कलाकारों के लिए है 
उतर 55 वर्ष से अधिक
51. हरियाणा कलाश्री पुरस्कार कितने वर्ष तक के कलाकारों के लिए है
उतर 40 से 55 वर्ष तक
52. हरियाणा कला प्रवीण पुरस्कार कितने वर्ष तक के कलाकारों के लिए है
उतर 40 वर्ष तक
53. हरियाणा बजट 2019-20 कितने करोड़ रूपए का है
उतर 132165.99 करोड़
54. 33वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन किसने किया
उतर देवेन्द्र फडणवीस
55. 33वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला कब से कब तक चला है
उतर 1 से 17 फरवरी
56. पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल तृतीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब किस टीम ने जीता 
उतर रेलवे
57. राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा केसरी का खिताब किस महिला खिलाडी ने जीता
उतर नैना
58. किस खिलाडी ने हरियाणा कुमारी का खिताब जीता है
उतर मंजू
59. राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा केसरी का खिताब किसने जीता
उतर विशाल
60. हरियाणा सरकार ने राज्य में किस वर्ष तक बागवानी क्षेत्र को दोगुणा करने का लक्ष्य रखा है
उतर 2030
61. हिसार एयरपोर्ट को इंटरनेशनल मानक के अनुसार तैयार करने के लिए कितने फीट लंबा रनवे बनाया जा रहा है 
उतर 9000 फीट
62. किस योजना के अंतर्गत हरियाणा प्रदेश के लाभपात्र श्रमिकों द्वारा प्रतिमाह दी जाने वाली उनके हिस्से की धनराशि अब हरियाणा सरकार वहन करेगी
उतर प्रधानमंत्री श्रमजीवी मानधन योजना
63. प्लास्टिक को सड़कें बनाने में प्रयोग करने के लिए हरियाणा के कितने जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों को इसके लिए पहले चरण में चुना गया है
उतर तीन
64. देश की पहली पद्मश्री और द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित महिला कौन है
उतर डा. सुनील डबास
65. हरियाणा सरकार ने तीसरी बेटी पैदा होने पर उसके नाम पर कितने रुपयों का बीमा करने की योजना शुरू की है 
उतर 21000
66. भारतीय स्टेट बैंक ने हरियाणा में पहली प्रीमियम बैंकिंग ई-लॉबी सर्विस की शुरूआत किस जिले में की है 
उतर रेवाड़ी
67. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के सभी 22 जिलों के लिए 4106 करोड़ की कितनी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया
उतर 211
68. हरियाणवी पहलवान विनेश फोगाट ने डेल कालोव इंटरनेशनल मीट में कौन सा पदक जीता 
उतर रजत पदक
69. हरियाणवी पहलवान बजरंग पुनिया ने पेट्रोव इंटरनेशनल मीट में कौन सा पदक जीता
उतर स्वर्ण पदक
70. हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण का चेयरमैन किन्हें बनाया गया है
उतर राम निवास
71. हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ लिमिटेड, पंचकूला का चेयरमैन किन्हें नियुक्ति किया गया है
उतर सरदार हरपाल सिंह चीका
72. भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में कौन सा मेडल जीता
उतर स्वर्ण पदक
73. वर्ष 2017 के लिए हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड किन्हें प्रदान दिया गया
उतर डॉ संजीव कुमार और पूनम अरोड़ा
74. राज्यपाल ने वर्ष 2017 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड से किसे सम्मानित किया
उतर डॉ राजेंद्र सिंह वर्मा
75. वर्ष 2018 के लिए हरियाणा युवा विज्ञान रत्न अवार्ड किन्हें प्रदान दिया गया
उतर डॉ. सुरेंद्र सिंह व डॉ राजेंद्र सिंह
76. हरियाणा विज्ञान रत्न अवार्ड 2018 से किसे सम्मानित किया गया है 
उतर डॉ बख्शी राम
77. किस राज्य सरकार ने 26 फरवरी को मुख्यमंत्री परिवार सम्मान निधि योजना शुरू की है
उतर हरियाणा
78. राज्य स्तरीय सरस मेला कब से कब तक आयोजित किया गया
उतर 22 फरवरी से 5 मार्च तक
79. पशुधन नस्ल सुधार व बेसहारा पशुओं के लिए विधेयक पारित करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है 
उतर हरियाणा
80. रेवाड़ी के मनेठी में बनने वाले देश के 22वें एम्स के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने कितने करोड़ रूपए का प्रावधान रखा है 
उतर 1299 करोड़ रुपए
81. सुप्रीम कोर्ट ने किस पहाड़ी क्षेत्र में निर्माण की इजाजत देने वाले हरियाणा के कानून पर रोक लगाने के निर्देश दिए है 
उतर अरावली पहाड़ी
82. हरियाणा की कौन सी जेल प्रदेश की पहली इको फ्रेंडली जेल बनी है 
उतर पानीपत जेल
83. हरियाणा सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गठित राज्य स्तरीय कार्यबल का चेयरमैन किन्हें नियुक्त किया है
उतर महिपाल ढांडा
84. कृषि विषयों में बेरोजगारों को सर्टिफिकेट कोर्स प्रदान करने वाला पहला विश्वविद्यालय कौन सा बना है
उतर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय
85. हरियाणा के कितने खंडो को ‘सक्षम खंड’ घोषित किया जा चूका है
उतर 94
86. हरियाणा युवा आयोग का चेयरमैन किन्हें नियुक्त किया गया है
उतर यादविंद्र सिंह संधू
87. कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया
उतर रेखा लक्ष्मी सिंह चोकन
88. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा की कितनी महिलाओं को सम्मानित किया गया
उतर 23
89. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा के किस जिले में प्रदेश स्तरीय पिंक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया
उतर पानीपत
90. किस हरियाणवी को वेब वंडर वुमैन खिताब दिया गया 
उतर सोनल गोयल
91. स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में हरियाणा में कौन सा शहर टॉप पर रहा है
उतर करनाल
92. हरियाणा के कितने शहर स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में टॉप-100 में शामिल हुए है 
उतर 4
93. स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में हरियाणा किस स्थान पर रहा है 
उतर 9वें
94. दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के कितने शहर शामिल है
उतर 4
95. हरियाणा में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ कब किया गया उतर 5 मार्च
96. दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में देश का कौन सा शहर टॉप पर रहा है
उतर गुरुग्राम
97. हरियाणा में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया की बीमारी को खत्म करने के लिए किस अभियान को लांच किया गया है
उतर अटल अभियान
98. हरियाणा राज्य सहकारी श्रम एवं निर्माण प्रसंघ का चेयरमैन किन्हें नियुक्त किया गया है 
उतर टेकराम कंडेला
99. हरियाणा वन विकास निगम का चेयरमैन किन्हें बनाया गया है 
उतर जवाहर सैनी
100. हरियाणा का कौन सा शहर गारबेज फ्री शहर घोषित किया गया है
उतर करनाल

यहा इस लेख में हमने Haryana GK प्रश्न उतर Set 18 के बारे में बताया है। जो IBPS RRB, Railway, SSC UPSC CET, Bank Exams, HSSC कांस्टेबल, HSSC Sub Inspector, पुलिस सेवा-कांस्टेबल व उपनिरीक्षक, लेखपाल पटवारी, अवर व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, प्रांतीय सिविल सेवा, प्रांतीय न्यायिक सेवा प्रश्न उतर में आपके लिए बहुत फयदेमन्द है मुझे उम्मीद है कि ये आपको पसंद आएगी। अगर आपको ये “Haryana GK प्रश्न उतर” के बारे में दी जानकारी पसंद है तो हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर जरुर करें। और नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।

Leave a Reply

Top