You are here
Home > Samanya Gyan > सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 11

सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 11

नमस्कार दोस्तो, हम आपको सामान्य ज्ञान के ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न उतर बताने जा रहे है जो हर परीक्षा में आते रहते है।तो आप इन्हें अच्छे से पढ लीजिये और याद कर लीजिये ताकि इनमें से कोई भी प्रश्न परीक्षा में आ जाये तो किसी भी हालत में गलत न ना। हम यहा आपको सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set के रूप में दे रहे है जिससे आप को इन्हें पढने में कोई परेशानी नही होगी आपको Suggest करुंगा की आप इस पोस्ट को अपनें Bookmark में Save कर लीजिये और जब भी आपको Time मिले तो इसे अच्छे से पढिये क्योंकि ये सभी प्रश्न उतर बहुत ही महत्वपूर्ण है।

  1. शुष्क अग्निशामकों में रेत तथा बेकिंग सोडा भरा जाता है।
  2. वैद्युत संयोजक यौगिक में इलैक्ट्रॉन एक परमाणु से दूसरे परमाणु में स्थानान्तरित हो जाते है।
  3. ब्यूटाइरिक अम्ल खराब मक्खन में पाया जाता है।
  4. स्टेनलेस स्टील बनाने के लिए निकिल और क्रोमियम को प्रयोग किया जाता है।
  5. इलैक्ट्रान की तरंग प्रकृति सर्वप्रथम डी0 ब्रॉग्ली ने दी थी।
  6. गुणात्मक समानुपात का नियम जॉन डाल्टन द्वारा खोजा गया था।
  7. रासानियक तत्व के अणु के सन्दर्भ में चुम्बकिय क्वाण्टम संख्या का सम्बंध अभिविन्यास से है।
  8. सोडियम सिलिकेट का प्रयोग शीशा बनाने में किया जाता है।
  9. फोटोग्राफी रंगीन फोटो फिल्म को साफ करने में आक्जैलिक अम्ल प्रयोग किया जाता है।
  10. नाइक्रोम एक ऐसा पदार्थ है जो बहुत कठोर तथा बहुत तन्य है।
  11. स्ट्रीट लाइट के बल्ब में सोडियम का प्रयोग होता है।
  12. पौधो में पुष्पन के लिए उपयोगी तत्व फास्फोरस है।
  13. सोना सबसे अधिक आघातवर्धनीय धातु है।
  14. रक्त का पी0एच0 मान 7.4 होता है।
  15. पेनिसिलीन की खोज अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने की थी।
  16. हाइड्रोजन का ईधनमान सर्वाधिक होता है।
  17. वे अभिक्रियाऐं जो केवल एक दिशा में होती हैं, अनुत्क्रमणीय अभिक्रियाएं (इर्रिवर्सिबल रिएक्शन्स) कहलातीं हैं।
  18. संगमरमर कैल्सियम से प्राप्त होता है।
  19. ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होने वाली क्रिया को ‘पायरोलाइसिस‘ कहते हैं।
  20. फलों के रस में मैलिक अम्ल पाया जाता है।
  21. फोटो ग्राफी में ‘‘स्थायीकर‘‘ के रूप में सोडियम थायोसल्फेट प्रयोग होता है।
  22. पृथ्वी पर लगभग 100 प्रकार के रासायनिक तत्व पाये जाते है।
  23. पोटेशियम सल्फेट का प्रयोग क्रत्रिम उर्वरक बनाने मे किया जाता है।
  24. प्रथम विश्व युद्व में मस्टर्ड गैस का प्रयोग एक रासायनिक आयुध के रूप में किया गया था।
  25. क्वार्ट्ज कैल्सियम सिलिकेट का बना होता है इसमें सिलिकॉन और ऑक्सीजन भी पाये जाते है।
  26. ठोस में ठोस के विलयन को मिश्रधातु कहते हैं।
  27. पेंसिल में लिखने में प्रयोग होने वाला लेड, ग्रेफाइट का बना होता है।
  28. एल्युमिनियम चुम्बक के द्वारा आकर्षित नही होती है।
  29. ब्लीचिंग चूर्ण का प्रयोग मुख्य रूप से जल को विसंक्रमित करने के लिए होता है।
  30. एप्सम सॉल्ट को मैग्निशियम सल्फेट कहते हैं।
  31. प्रयोगशाला में प्रथम संश्लेषित कार्बनिक यौगिक यूरिया है।
  32. भारी जल एक प्रकार का मन्दक है।
  33. कैप्सूल का आवरण स्टार्च का बना होता है।
  34. तड़ितचालक लोहे से निर्मित होते हैं।
  35. प्राकृतिक रबड़ को अधिक मजबूत तथा प्रत्यास्थ बनाने के लिए उसमें सल्फर मिलाया जाता है।
  36. जल का शुद्वतम रूप आसुत जल है।
  37. बादलों के वायुमण्डल में तैरने का कारण उनका कम घनत्व का होना है।
  38. उर्ध्वपातन विधि द्वारा अमोनियम क्लोराइड व सोडियम क्लोराइड के मिश्रण के पृथक किया जाता है।
  39. यूरिया के निर्माण में आमोनिया तथा कार्बनडाइक्साइड प्रयुक्त होता है।
  40. कैल्सियम कार्बोनेट दन्त पेस्ट का एक अवयव होता है।
  41. सोडियम तथा एल्यूमीनिय के जलयोजित सिलिकेटों का रासायनिक नाम परम्यूटिट होता है।
  42. उदासीन परमाणु का धनायन इलैक्ट्रॉन के निकलने से उत्पन्न होता है।
  43. इमली में टार्टरिक अम्ल होता है।
  44. नाभिकीय भट्ठी में ग्रेफाइट का प्रयोग न्यूट्रॉनों का वेग घटाने (अर्थात मन्दन) के लिए किया जाता है।
  45. कैथोड किरणें, इलैक्ट्रानों की किरण पुंज है।
  46. जो उत्प्रेरक अभिक्रिया के वेग को कम करते है उन्हें ऋणात्मक उत्प्रेरक कहते हैं।
  47. नायलॉन, पॉलिऐमाइड है।
  48. दूध में उपस्थित सैकेराइड को लैक्टोज कहते हैं।
  49. एल्कोहल, बेन्जीन एवं पेट्रोल के मिश्रण को पावर एल्कोहल कहते हैं।
  50. सोने के आभूषण बनाने के लिए उसमें कॉपर (ताँबा) मिलायी जाती है।
  51. सामान्य ट्यूब लाइटों में नियॉन के साथ सोडियम वाष्प होती है।
  52. एल0 पी0 जी0 में मुख्यतः ब्यूटेन गैस होती है।
  53. क्लोरोफिल की संरचना में मैग्नीशियम सम्मिलित होता है।
  54. आयनिक यौगिक एल्कोहल में अविलेय होते है।
  55. 180 ग्राम जल में जल के 10 मोल होते है।
  56. ‘ग्रीन हाउस प्रभाव‘ यह नाम स्वाण्टे आरहीनियस ने दिया था
  57. अम्लीय बर्षा के लिए सल्फर डाईऑक्साइड गैस उत्तरदायी होती है।
  58. मार्बल एक यौगिक का उदाहरण है।
  59. टैफलॉन तथा डेक्रॅान, प्लास्टिक के वहुलक है
  60. प्राकृतिक हाइड्रोकार्बन के घटक के रूप में प्राप्त होने वाली निष्क्रिय गैस हीलियम है।
  61. हमारे पृथ्वी का भू-भाग ग्रीन हाउस के नाभिकीय परिक्षण के प्रभाव से गर्म होता है।
  62. किसी परमाणु के गुण उसकी इलैक्ऱोनिक संरचना पर निर्भर करता है।
  63. आर्सेनिक एक उपधातु है।
  64. किसी अम्ल का तुल्यांकी भार उसके अणुभार को क्षारकता से विभाजित कर प्राप्त करते हैं।
  65. एथिलीन का प्रयोग कृत्रिम रूप से फलों को पकाने के लिए किया जाता है।
  66. एक्स रे की खोज डब्ल्यू के0 रोन्टजन ने की थी।
  67. लैड नाइट्रेट को गर्म करने पर रासायनिक परिवर्तन होता है।
  68. पॉलिथीन , एथिलीन का बहुलक है
  69. ग्लूकोज के किण्वन में अन्त में कार्बनडाइऑक्साइड तथा जल प्राप्त होता है।
  70. हीलियम गैस ऑक्सीजन से प्रतिक्रिया नही करती है।
  71. केन्द्रिय औषधि शोध संस्थान, लखनऊ में स्थित है।
  72. वाहनों से निकलने वाले धुऐं में सीसा एक प्रमुख हानिकारक तत्व है इससे मानसिक रोग होता है।
  73. सर्वाधिक स्थायी तत्व ऑक्सीजन है।
  74. जिर्कोनियम एवं सिलिकन अर्धचालक हैं।
  75. ऑक्सीजन तथा भारी हाइड्रोजन के यौगिक को गुरूजल कहते हैं।
  76. कार्नेलाइट मैग्निशियम का खनिज है।
  77. न्यूट्रॉन आवेश रहित होते हैं।
  78. क्लोरोपिक्रिन को अश्रु गैस कहते हैं।
  79. रम नामक शराब शीरा से बनायी जाती है।
  80. चीटियां काटती है तो वे फोर्मिक अम्ल अन्तःक्षेपित करती है।
  81. ठोस ईंधन का गैसीय ऊर्जा संवाहक में स्थानान्तरण को गैसीकरण कहते हैं।
  82. बेकिंग सोडा को सोडियम बाईकार्बोनेट कहते हैं।
  83. ड्यूटीरियम के नाभिक में एक न्यूट्रॉन तथा एक प्रोटॉन होता है।
  84. ऑक्जैलिक अम्ल का प्रयोग दाग निकालने में किया जाता है।
  85. पनीर एक जेल (Gel) का उदाहरण है।
  86. आरयन का सबसे शुद्व रूप पिटवाँ आयरन होता है।
  87. बेरियम तथा स्ट्रांशियम प्रकृति में मुक्त रूप में नही पाए जाते हैं।
  88. प्रकाश-रसायनी धूम-कोहरे के बनने के समय नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्पन्न होती है।
  89. उर्वरकों में क्लोरीन उपस्थित नही होता है।
  90. मैग्निशियम का अयस्क डोलोमाइट है
  91. कैल्सियम का अयस्क लाइमस्टोन है।
  92. किसी आदर्श गैस की आन्तरिक ऊर्जा उसके आयतन पर निर्भर करती है।
  93. हैलोजन गैसों में सबसे अभिक्रियाशील गैस फ्लोरीन होती है।
  94. पानी का भारीपन सोडियम और मैग्निशियम के सिलिकेटो के कारण होता है।
  95. जल में अमोनिया आसानी से घुल जाता है।
  96. ऊष्मागतिकी का प्रथम नियम, ‘ऊर्जा संरक्षण का नियम’ भी कहलाता है।
  97. सबसे हल्की धातु लीथियम है।
  98. साइट्रिक अम्ल , नीबू में पाया जाता है।
  99. टाइटेनियम डाईऑक्साइड का प्रयोग सफेद पेंट बनाने के लिए किया जाता है।
  100. हेमेटाइट लौह अयस्क होता है।

 

सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 1 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 2 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 3 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 4 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 5 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 6 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 7 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 8 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 9 – Click here
सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 10 – Click here

यहा इस लेख में हमने सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर Set 11 के बारे में बताया है। जो आपके लिए बहुत फयदेमन्द है मुझे उम्मीद है कि ये आपको पसंद आएगी। अगर आपको ये “सामान्य ज्ञान प्रश्न उतर” के बारे में दी जानकारी पसंद है तो हमारे फेसबुक पेज को लाइक और शेयर जरुर करें। और नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।

Leave a Reply

Top